Saturday, April, 04,2026

ओवरएज 713 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे

नई दिल्ली/जयपुर: राजस्थान उप-निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2025 अब निर्धारित तिथि 5 और 6 अप्रैल 2026 को ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने 2 अप्रैल 2026 के आदेश में संशोधन करते हुए ओवरएज अभ्यर्थियों को दी गई राहत को बेहद सीमित कर दिया है। अब केवल 713 ओवरएज अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट की विशेष अवकाश पीठ ने एसआई भर्ती 2021 के सभी ओवरएज अभ्यर्थियों को 2025 की परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले अपने पूर्व आदेश को संशोधित कर दिया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने स्पष्ट किया कि राहत केवल उन अभ्यर्थियों तक ही सीमित रहेगी, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने कोर्ट को बताया कि सूरजमल मीणा समेत हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता लगभग 713 ओवरएज अभ्यर्थियों को पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। कोर्ट ने इन 713 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। आरपीएससी और राजस्थान सरकार ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा से महज दो दिन पहले 2 लाख 21 हजार से अधिक ओवरएज अभ्यर्थियों को शामिल करना प्रशासनिक रूप से असंभव है। परीक्षा 41 शहरों के 1173 केंद्रों पर 7.7 लाख अभ्यर्थियों के साथ आयोजित हो रही है। अंतिम समय में इतने बड़े पैमाने पर बदलाव सुरक्षा और संचालन दोनों के लिए जोखिम भरा होगा। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery