Saturday, April, 04,2026

ईरान ने अमेरिका का F-35 जेट मार गिराया, पायलट पर सस्पेंस

तेहरान: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और खतरनाक दौर में पहुंच गया है। अमेरिका की ओर से ईरान के बी। पुल पर किए गए हमले के एक दिन बाद ईरान ने जवाब में कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले किए। इस बीच शुक्रवार को ईरान ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर मार गिराया है। यह हेलिकॉप्टर एक अमेरिकी पायलट को ढूंढने के लिए ईरान में घुसा था। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट्स को गिराया है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तस्वीरों के आधार पर दावा किया गया कि वह F-15E विमान था। लापता पायलट इसी विमान का बताया जा रहा है। ईरान ने अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने पर इनाम की भी घोषणा की है।

आबूधाबी पर दागी मिसाइल

ईरान लगातार खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। शुक्रवार को ईरान की ओर से अबू धाबी पर मिसाइल दागी गई। मिसाइल हमले के मलबे की चपेट में आने से 5 भारतीयों सहित 12 लोग घायल हो गए हैं। यह घटना रिहायशी इलाके में हुई।

चालक दल के एक सदस्य को बचाया

ईरान में अमेरिकी विमान के गिरने के बाद चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया। अमेरिका की ओर से क्रू सदस्यों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया गया। यह पहली बार है जब अमेरिका ने ईरानी क्षेत्र में विमान को मार गिराने की घटना की पुष्टि की है।

अमेरिकी सेना प्रमुख को पद से हटाया

रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के साथ विवाद के बाद अमेरिका ने सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को उनके पद से हटा दिया। यह पूरा विवाद वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के प्रमोशन को रोकने से स्पष्ट रूप से जुड़ा हुआ था। रक्षा सचिव लगातार प्रमोशन रोकने का दबाव बना रहे थे, जिसे रैंडी जॉर्ज ने पूरी तरह खारिज कर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery