Saturday, April, 04,2026

जनगणना का डिजिटल मॉडल नए भारत की पहचानः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के तहत 'स्व-गणना' प्रक्रिया में भाग लेते हुए इसे देश में शासन के नए युग की शुरुआत बताया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है, जो तकनीकी प्रगति का महत्वपूर्ण उदाहरण है। बिरला ने कहा कि इस नई व्यवस्था के जरिए प्रत्येक नागरिक को अपने घर और परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करने का अधिकार और सुविधा मिली है। यह प्रक्रिया सुरक्षित, सटीक और सरल है, जिससे राष्ट्रीय आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा।

राष्ट्रीय प्रक्रिया में निभाएं सक्रिय भागीदारी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें। साथ ही अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि 'जनगणना से जनकल्याण' के लक्ष्य को साकार किया जा सके। जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जा रही है। पहले चरण में आवास गणना और दूसरे चरण में जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बिरला ने बताया कि पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है और विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में स्व-गणना की अवधि अलग-अलग निर्धारित की गई है। नागरिक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने क्षेत्र के अनुसार स्व-गणना कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह डिजिटल पहल देश को सशक्त और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery