Tuesday, May, 26,2026

पीएम मोदी का मेगा रोड शो, राजग को वोट देने की अपील

पुडुचेरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने पुडुचेरी पहुंचे। यहां उन्होंने मेगा रोड शो किया और नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन को वोट देने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने एआईएनआरसी के संस्थापक नेता और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और भाजपा नेता व गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ अजंता सिग्नल पॉइंट से दो किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित कामराजर स्टैच्यू राजा थिएटर सिग्नल तक रोड शो किया। पूरा कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चला। रोड शो के लिए प्रधानमंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के नारे लगाकर मोदी का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने रोड शो के दौरान लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लोगों ने प्रधानमंत्री के वाहन पर फूल बरसाए। इस बीच पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बातचीत की और राजग का समर्थन करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री चेन्नई लौटकर गिंडी के एक होटल में रुके। पीएम 4 अप्रैल को यहां बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

केरल में प्रधानमंत्री आज करेंगे जनसभा

चेन्नई में बैठक करने के बाद पीएम मोदी 4 अप्रैल को केरल पहुंचेंगे, जहां तिरुवल्ला में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर तिरुवनंतपुरम में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न करीब 3 बजे कोट्टायम जिले के चांगनास्सेरी में एनएसएस कॉलेज के मैदान पहुंचेंगे। फिर सड़क मार्ग से पथानामथिट्टा के तिरुवल्ला रवाना होंगे।

10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। भाजपा का मुख्य गठबंधन अखिल भारतीय एन. आर. कांग्रेस (AINRC) के साथ है। बीजेपी यहां 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होगा। यहां आगामी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यहां एनडीए के अन्य साथी यानी AINRC ने 16, एआईएडीएमके ने 2 और लक्ष्य जननायक पार्टी ने 2 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery