Thursday, April, 09,2026

296 सीटों पर महासंग्राम जनता लिखेगी सत्ता की कहानी

नई दिल्ली: देश की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद अहम है। असम, केरलम और पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के तहत 296 सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है। करोड़ों मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर यह तय करेंगे कि सत्ता की कमान किसके हाथ में जाएगी। तीनों राज्यों में कुल मिलाकर 5 करोड़ से ज्यादा वोटर चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। चुनाव प्रचार थम चुका है और अब पूरा फोकस मतदान पर है। भारत निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यह चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की साख का भी बड़ा इम्तिहान माना जा रहा है।

असमः युवा वोटर की ताकत

असम में करीब 2.5 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें लाखों युवा पहली बार मतदान कर रहे हैं। 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और युवाओं का रुझान परिणामों को प्रभावित कर सकता है।

केरलमः परंपरा बनाम बदलाव

केरलम में हमेशा की तरह दो बड़े गठबंधनों के बीच सीधी टक्कर है। 2.71 करोड़ मतदाताओं वाले इस राज्य में इस बार तीसरी ताकत भी चुनौती पेश कर रही है, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।

पुडुचेरीः छोटा लेकिन अहम रण

पुडुचेरी की 30 सीटों - पर भले ही संख्या कम हो, लेकिन मुकाबला बेहद कांटे का है। 9.44 लाख मतदाता और कई करीबी मुकाबले यहां नतीजों को दिलचस्प बना रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery