Thursday, April, 09,2026

द्रव्यवती नदी को प्रदूषित करने वाली इकाइयों की होगी पहचान: सीएस

जयपुर: सांगानेर क्षेत्र में टेक्सटाइल इकाइयों से फैल रहे जल प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में द्रव्यवती नदी में प्रदूषित जल छोड़ने वाली इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि जो इकाइयां ड्रेनेज सिस्टम से नहीं जुड़ी हैं या बिना उपचारित पानी बहा रही हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से सर्वे शुरू कर ऐसी इकाइयों की पहचान करने के निर्देश दिए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि नदियों में अपशिष्ट छोड़ने वाली डिफॉल्टर इकाइयों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, CETP की मरम्मत, सभी इकाइ‌यों द्वारा कंसेंट आवेदन और सदस्यता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों का हो त्वरित निस्तारण

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राजस्व न्यायालय प्रतिदिन कम से कम 4 घंटे नियमित रूप से संचालित हों और पुराने मामलों की सूची बनाकर प्राथमिकता से उनका निस्तारण किया जाए।

रेल व अन्य विकास परियोजनाओं की समीक्षा

सीएस ने NWR की प्रदेश में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नई रेल लाइनों और दोहरीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने मुआवजे की विसंगतियों के सुधार, रेलवे भूमि रिकॉर्ड के अद्यतन, नामांतरण और भूमि रिकॉर्ड के मिलान को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए संबंधित विभागों और जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery