Thursday, April, 09,2026

ईरान व अमेरिका-इजराइल युद्धविराम पर सहमत जंग थमी, सुलह पर संशय

दुबई: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक घटनाक्रम में ईरान, अमेरिका और इजराइल दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह समझौता ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरी समय में ईरान को लेकर अपनी कड़ी चेतावनी से पीछे हटने का संकेत दिया। हालांकि युद्धविराम की घोषणा को राहत के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी शर्ते अभी भी अस्पष्ट हैं और स्थायी शांति की संभावनाएं अनिश्चित बनी हुई हैं। दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे और व्याख्याएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है। युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद क्षेत्र में तनाव कम होने के बजाय नई घटनाएं सामने आईं। संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान की ओर से मिसाइल हमले की सूचना दी, जबकि कुवैत ने ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया। वहीं ईरान ने अपने एक तेल रिफाइनरी पर हमले की बात कही। इन घटनाओं ने इस युद्धविराम को 'नाजुक' बना दिया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी बैंस ने भी इसे 'फैजाइल सीजफायर' बताया है।

होर्मुज स्ट्रेट दोबारा बंद

इजराइल ने बुधवार को लेबनान की राजधानी बेरुत में एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 112 लोगों की मौत हो गई और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा बंद कर दिया है। इससे पहले हिजबुल्लाह ने चेतावनी दी थी कि अगर सीजफायर में लेबनान को शामिल नहीं किया गया, तो यह समझौता टूट जाएगा। वहीं, ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ सीजफायर प्लान में हिजबुल्लाह शामिल नहीं है।

बाजार में हलचल

युद्धविराम की खबर से तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि शेयर बाजारों में तेजी देखी गई है। सीजफायर के ऐलान के बाद बुधवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 2946 अंक (3.95%) चढ़कर 77,563 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 874 अंक (3.78%) ऊपर है, ये 23,997 पर बंद हुआ।

भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह

भारत सरकार ने अपने नागरिकों को सतर्क करते हुए शीघ्र ईरान छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास, तेहरान ने स्पष्ट किया है कि नागरिक केवल दूतावास द्वारा सुझाए गए सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें। भारत ने युद्धविराम का स्वागत किया और पश्चिम एशिया में दीर्घकालिक शांति सुनिश्चित करने के लिए 'तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति' का आह्वान किया।

बातचीत की उम्मीद, मतभेद कायम

पाकिस्तान की मध्यस्थता से यह समझौता संभव हो पाया है और अब इस्लामाबाद में आगे की वार्ता 11 अप्रैल को शुरू होने के संकेत हैं। हालांकि ईरान की मांगें जैसे अमेरिकी सैन्य बलों की वापसी, प्रतिबंधों में ढील और संपत्तियों की रिहाई पश्चिमी देशों के लिए स्वीकार करना आसान नहीं होगा। दूसरी ओर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ किया है कि यह युद्धविराम लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ जारी कार्रवाई पर लागू नहीं होगा। इससे क्षेत्रीय संघर्ष जारी रहने के संकेत मिलते हैं।

ट्रंप बोले... ईरान को हथियार दिए तो 50% टैरिफ लगाएंगे

राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर कोई देश ईरान को हथियार देगा, तो उस पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा। यह फैसला तुरंत लागू होगा और इसमें कोई छूट नहीं होगी। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान की लीडरशिप सीजफायर के लिए भीख मांग रही थी, क्योंकि उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि अब किसी भी हालत में ईरान को परमाणु बम बनाने नहीं दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery