Thursday, April, 09,2026

स्कूल बंद होने की खबर पर अभिभावकों ने किया हंगामा

जयपुर: जयपुर के श्याम नगर में जनपथ स्थित 'ट्री हाउस हाई स्कूल' को लेकर बुधवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अचानक स्कूल के बंद होने की खबर से अभिभावकों में हड़कंप मच गया। स्कूल पहुंचकर अभिभावकों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन को पहले से विवाद की जानकारी थी, इसके बावजूद नए सत्र की शुरुआत में ही पूरे साल की फीस जमा करवा ली गई। इतना ही नहीं, स्कूल परिसर से ही महंगी किताबें और ड्रेस भी बेची गई। इसके बाद अचानक स्कूल बंद कर दिया गया और संचालक राजेश भाटिया के गायब होने की बात सामने आई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

MLA गोपाल शर्मा ने दिया आश्वासन

हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि बीच सत्र में स्कूल बंद नहीं होने दिया जाएगा और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के प्रयास किए जाएंगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।

स्कूल दूर शिफ्टिंग के प्रस्ताव से अभिभावक परेशान

अभिभावकों का कहना है कि नए सत्र के बीच में स्कूल बंद होने से बच्चों के एडमिशन और पढ़ाई को लेकर बड़ी अनिश्चितता पैदा हो गई है। अभिभावकों ने यह भी बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को करीब 9 किमी दूर स्थित दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने का सुझाव दिया जा रहा है, जो उनके लिए व्यावहारिक नहीं है। इतनी दूरी पर रोजाना बच्चों को भेजना मुश्किल है, खासकर छोटे बच्चों के लिए।

जमीन विवाद बना मुख्य कारण

बताया जा रहा है कि स्कूल संचालक राजेश भाटिया और बिल्डिंग मालिक विनय चौरडिया के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते स्कूल संचालन पर संकट खड़ा हो गया।

प्रिंसिपल बोलीं-स्कूल बंद होने की बात गलत

स्कूल प्रिंसिपल सरिता शर्मा ने स्कूल बंद होने की बात को गलत बताया और कहा कि स्कूल का संचालन जारी रहेगा। उन्होंने कुछ अभिभावकों पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। हालांकि अभिभावक स्कूल प्रबंधन के मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हैं और लिखित में स्पष्टता की मांग कर रहे हैं। प्रबंधन ने रिफंड और ट्रांसफर सर्टिफिकेट का विकल्प भी दिया, लेकिन अभिभावकों ने इसे स्वीकार नहीं किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery