Thursday, April, 09,2026

आला अधिकारियों को हर माह करने होंगे चार जिलों के दौरे, काम-काज का करेंगे रिव्यू

जयपुर: फील्ड लेवल पर जिलों में विभागों के काम-काज को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में सरकार ने नया कदम उठाया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी एसीएस, प्रमुख सचिवों और सचिवों को बुधवार को नए निर्देश दिए हैं।

अब उक्त सभी आला अधिकारियों को प्रतिमाह कम से कम चार जिलों के दौरे और रात्रि विश्राम करने होंगे। साथ ही माह में एक बार डिवीजनल हेडक्वार्टर पर मीटिंग करनी होगी। इन दौरों और मीटिंगों में अफसरों को अपने-अपने विभाग के काम-काज का रिव्यू करना होगा।

दौरों का शिड्यूल इस तरह रखना होगा कि एक वित्तीय वर्ष में एक जिले का एक ही बार नंबर आए। अलबत्ता डिवीजनल हेडक्वार्टर पर वर्ष में दूसरी बार भी रिव्यू मीटिंग की जा सकेगी।

प्रभारी सचिव पूर्व की तरह अपने जिले का माह में एक बार दौरा और एक नाइट हॉल्ट करते रहेंगे।
आला अफसरों से अपेक्षा है कि वे अपने दौरों की रिपोर्ट नियमित रूप से मुख्य सचिव को भेजेंगे। साथ ही मुख्य सचिव को
प्रतिमाह भेजे जा रहे डीओ लेटर्स में भी इन दौरों का उल्लेख करेंगे। दौरों की रिपोर्ट को 'टाइम्स पोर्टल' पर भी अपलोड करना होगा। नए निर्देशों की पालना में अब सभी सचिवों को माह में कम से कम 6 से 8 दिन फील्ड में जिलों में रहना होगा। प्रभारी सचिव के लिए ये दिन 8 से 10 संभव हैं।

जानकारों के अनुसार सरकार में मुख्यतः 20 विभाग कार्यरत होते हैं। नए निर्देश के बाद अब लगभग हर दिन ही किसी न किसी विभाग का मुखिया (सचिव) जिले में दौरे पर रहेगा। ऐसे में जिला कलेक्टर की सक्रियता व जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। राज-काज के जानकारों का मानना है कि इससे जिला कलेक्टर्स को सीनियर अधिकारियों के प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए अनावश्यक रूप से उन्हें समय देना पड़ेगा। साथ ही इतने फील्ड दौरों के कारण सचिवालय का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। चूंकि सरकार की मंशा और नीयत अच्छी है, इसलिए आने वाला समय ही बताएगा कि यह प्रयोग कैसा रहा।

आईएएस वैभव गालरिया की मेहनत और लगन रंग लाई

जयपुर मेट्रो के फेज-2 की केंद्रीय मंत्रीमंडल से रिकॉर्ड कम समय में मंजूरी भजनलाल सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गुलाबी शहर के बाशिंदों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 41 किमी लंबी व 13 हजार 37 सौ करोड़ की इस परियोजना के लिए यह मंजूरी मात्र 10 माह 18 दिन के रिकॉर्ड समय में मिली है। इसमें 50% राशि का योगदान भारत सरकार का रहेगा। दरअसल इस शानदार उपलब्धि के पीछे आईएएस वैभव गालरिया की कड़ी मेहनत और लगन रंग लाई है।

1998 बैच के आईएएस गालरिया जब प्रिंसिपल सेक्रेटरी, यूडीएच थे, तभी से वे इस काम में जुट गए थे। और अब जून 2025 में प्रिंसिपल सेक्रेटरी (फाइनेस) रहते हुए भी जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी का एडिशनल चार्ज संभाला तो गुलाबीनगर को इस परियोजना की सौगात दिलाना उन्होंने अपना ध्येय बना लिया था। फाइनेंस के साथ जयपुर मेट्रो की कमान भी वैभव को सौंपने का डीओपी का फैसला सूझबूझ वाला और जरूरी था। फरवरी-मार्च के महीनों में बजट की बड़ी जिम्मेदारी के साथ परियोजना की मंजूरी के लिए वे केंद्र सरकार को भी सभी तथ्य और सूचनाएं भेजने में पूरी तत्परता से लगे हुए थे। वे खुद कई बार दिल्ली गए। दिल्ली को संतुष्ट करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। आखिर उनकी मेहनत आज रंग लाई।

आईएएस गौरव गोयल के केंद्र सरकार में जाने की राह खुली

राज्य के एक और आईएएस अफसर की केंद्र सरकार में जाने की राह खुल गई है। 2006 बैच के गौरव गोयल को जॉइंट सेक्रेटरी के लिए भारत सरकार ने एम्मैनल्ड कर दिया है। हालांकि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा, लेकिन सेकंड रिव्यू में बुधवार को आखिर उनका एम्पैनलमेंट हो गया। गौरव वर्तमान में भी अगस्त 2024 से दिल्ली में कार्यरत हैं, लेकिन अभी वे लोकसभा सचिवालय में जॉइंट सेक्रेटरी हैं और लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के सेक्रेटरी की कमान संभाले हुए हैं। दिल्ली जाने से पूर्व वे जयपुर में गवर्नर के सेक्रेटरी थे। वे यहां जेडीए कमिश्रर के महत्वपूर्ण पद पर भी रह चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery