Thursday, April, 09,2026

विधानसभा की वित्तीय समितियों का गठन, देवनानी ने सौंपी जिम्मेदारी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं विधानसभा के लिए वर्ष 2026-27 की वित्तीय समितियों का गठन कर दिया है। इन समितियों में जनलेखा समिति, प्राक्कलन समिति 'क', प्राक्कलन समिति 'ख' और राजकीय उपक्रम समिति शामिल हैं। देवनानी ने जनलेखा समिति के सभापति पद पर टीकाराम जूली, प्राक्कलन समिति 'क' के सभापति पद पर संदीप शर्मा, प्राक्कलन समिति 'ख' के सभापति पद पर बाबूसिंह राठौड़ और राजकीय उपक्रम समिति के सभापति पद पर कालीचरण सराफ को नियुक्त किया है। समितियों में विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों को सदस्य बनाया गया है, ताकि विधानसभा की कार्यप्रणाली में संतुलित और प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

जनलेखा समिति में अनिता भदेल, अर्जुनलाल जीनगर, प्रमोद जैन 'भाया', डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, अजय सिंह, रामकेश, चन्द्रभान सिंह चौहान, डॉ. सुरेश धाकड़, रफीक खान, रोहित बोहरा, गुरुवीर सिंह और गोपाल शर्मा को सदस्य बनाया गया है। प्राक्कलन समिति 'क' में प्रताप सिंह सिंघवी, शांति धारीवाल, समाराम, हरेंद्र मिर्धा, छोटूसिंह, अर्जुनलाल, जीवाराम चौधरी, सुरेश मोदी, अमित चाचाण, मनोज कुमार (सादुलपुर) और विश्वराज सिंह मेवाड़ शामिल हैं। प्राक्कलन समिति 'ख' में पुष्पेंद्र सिंह, शंकर सिंह रावत, गोविंद सिंह डोटासरा, हमीर सिंह भायल, पब्बाराम विश्नोई, समरजीत सिंह, मनोज कुमार (सुजानगढ़), अमीन कागजी, डॉ. सुभाष गर्ग और अरुण चौधरी को जगह दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery