Tuesday, April, 07,2026

सीएम भजनलाल को 'माटी का लाल' कहकर किया सम्मानित

कोयंबटूर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के तमिलनाडु प्रवास के दौरान कोयंबटूर में प्रवासी राजस्थानियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें 'Son of Soil' और 'माटी का लाल' कहकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोयंबटूर उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी वनथी श्रीनिवासन ने उन्हें 'SON OF SOIL' की उपाधि दी।

कोयंबटूर स्थित माहेश्वरी रंगमंच में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री की सहजता और आत्मीयता ने प्रवासी राजस्थानियों का दिल जीत लिया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण की बात कही और तमिलनाडु में बदलाव का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोयंबटूर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी वनथी श्रीनिवासन के समर्थन में रोड शो किया।

पेरूर पढेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चनाः तमिलनाडु प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शमां ने कोयंबटूर के प्राचीन पेरूर पट्टेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। भगवान शिव के विग्रह के समक्ष शीश नवाकर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति व स्वास्थ्य की कामना की।

प्रदेश में 781 किसान विश्राम स्थल बनेंगे

सीएम ने प्रदेश की कृषि उपज मंडी समितियों के विकास के लिए बड़ी स्वीकृति दी है। उन्होंने मंडियों में 40 करोड़ 63 लाख से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति से कृषि उपज मंडी समितियों जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), चौमूं (जयपुर, अनाज), कोटा (अनाज), लालसोट (दौसा), खेरली, सवाई माधोपुर, रामगंज मंडी (कोटा), डूंगरपुर, पहाड़ी (डीग), सोजत (पाली), गोविंदगढ़ (अलवर), टिब्बी (हनुमानगढ़), गोलूवाला (हनुमानगढ़), मंडावरी (दौसा) एवं डीग में यार्ड निर्माण, विद्युत संबंधी कार्य तथा संपर्क सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery