Tuesday, April, 07,2026

दक्षिण-नैर्ऋत्य कोण में स्थित कक्ष को माना जाता है सबसे प्रभावशाली

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अब से प्रदेश भाजपा कार्यालय में कमरा नंबर 5 से पार्टी गतिविधियों को संचालित करते नजर आएंगे। खास बात यह है कि यह कक्ष न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, बल्कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी इसे कार्यालय का सबसे शक्तिशाली स्थान माना जाता है। प्रदेश भाजपा कार्यालय पश्चिममुखी है और कमरा नंबर 5 भवन के दक्षिण में नैऋत्य कोण में स्थित है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य कोण को शक्ति, स्थिरता और नियंत्रण का स्थान माना जाता है। मान्यता है। कि इस दिशा में बैठने वाला व्यक्ति निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व के प्रभाव में मजबूत रहता है। यही कारण है कि भाजपा कार्यालय में इस कमरे को लंबे समय से एक तरह का 'पावर सेंटर' माना जाता रहा है।

33 से 120 सीटों तक का सफर, गवाह है कमरा नंबर 5

राजनीतिक दृष्टि से भी इस कमरे का इतिहास काफी रोचक रहा है। वर्ष 2003 से 2004 के दौरान जब वसुंधरा राजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष थीं, तब उनकी अधिकांश राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र यही कमरा हुआ करता था। प्रदेश संगठन की रणनीति से लेकर चुनावी तैयारियों तक कई महत्वपूर्ण बैठकों का संचालन इसी कक्ष से हुआ करता था। इसी कक्ष में बनी रणनीति के आधार पर भाजपा ने राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में पहली बार 200 में से 120 सीटें जीतने में सफलता हासिल की थी। उस समय भाजपा के पास केवल 33 विधानसभा सीटें ही थीं। इसके बाद भाजपा में मजबूत पकड़ रखने वाले प्रदेशाध्यक्ष ललित किशोर चतुर्वेदी और डॉ. महेशचंद शर्मा भी इसी कमरे में बैठा करते थे। इन दोनों नेताओं का कार्यकाल संगठन के लिहाज से बेहद प्रभावी माना गया था। ऐसे में इस कमरे से उनका कामकाज करना इस कक्ष की राजनीतिक अहमियत को और भी बढ़ाता है।

सत्ता और संगठन में तालमेल रहता है प्रभावी

जब वसुंधरा राजे के दूसरे मुख्यमंत्री काल के दौरान सत्ता और संगठन के बीच तालमेल को लेकर सवाल उठने लगे थे, तब राजे ने भी इसी कमरे को चुना और यहां बैठना शुरू किया। उस समय इसे सत्ता और संगठन के बीच संवाद का एक अहम केंद्र माना गया था। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का इस कमरे में बैठना भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे केवल एक कमरे का आवंटन नहीं, बल्कि संगठन के भीतर एक प्रतीकात्मक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मानते हैं कि यह कमरा हमेशा से पार्टी के प्रभावशाली नेताओं से जुड़ा रहा है और यहां बैठने वाले का संगठन में मजबूत प्रभाव माना जाता रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery