Tuesday, April, 07,2026

ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव ईरान ने ठुकराया अमेरिकी सीजफायर प्रस्ताव

तेहरान/वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान ने स्पष्ट कहा है कि वह अस्थायी युद्धविराम नहीं, बल्कि पूर्ण और स्थायी युद्ध समाप्ति चाहता है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, जब तक यह सुनिश्चित नहीं किया जाता कि भविष्य में उस पर दोबारा हमला नहीं होगा, तब तक किसी समझौते की संभावना नहीं है। ईरान ने अपना रुख पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाया है, जो इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मंगलवार तक की समयसीमा दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर अमेरिका ईरान के ऊर्जा संयंत्रों और अन्य अहम ठिकानों पर हमला कर सकता है।

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट पर इजराइल का हमलाः इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के असालुयेह में बने सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला किया है। इजराइल के मुताबिक, इस प्लांट ईरान का करीब 50% पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन होता था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी एक और बड़े प्लांट को निशाना बनाया गया था। अब इन दोनों हमलों के बाद ईरान के ज्यादातर पेट्रोकेमिकल प्लांट काम नहीं कर रहे हैं। इन हमलों से ईरान को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है और इससे उसके सैन्य खर्च पर भी असर पड़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery