Tuesday, April, 07,2026

बस की टक्कर से बाइक सवार सास-बहू और मासूम की मौत

गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी-जयपुर हाईवे पर खुंटला और बाढ़ कलां के बीच सोमवार दोपहर बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में सास-बहू और एक मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चला रहा परिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

गंगापुर सिटी सदर थाने के हेड कांस्टेबल प्यारे लाल ने बताया कि गंगापुर सिटी काजी कॉलोनी निवासी साजिद (25) पुत्र फखरुद्दीन अपने परिवार के साथ डाबर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसकी बाइक पर साजिद के साथ पत्नी नरगिस (22), बेटा अलमीर (1) और मां बानो (60) सवार थीं। शहर से थोड़ी दूर निकलते ही गंगापुर सिटी-जयपुर हाईवे पर खूंटला और बाढ़ कलां के बीच दोपहर करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत गंगापुर सिटी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नरगिस, उसकी सास बानो और मासूम अलमीर को मृत घोषित कर दिया।

घायल साजिद का इलाज जारी

बाइक चला रहा साजिद गंभीर रूप से घायल है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। साजिद मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। हादसे के बाद बस सहित मौके से फरार हुए ड्राइवर को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।

पानी गर्म करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर)। अनूपगढ़ में पानी गर्म करने की रॉड से करंट लगने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई। मां ने बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए रॉड लगा रखी थी। 3 साल की बेटी खेलते-खेलते बाल्टी के पास पहुंची और अंदर हाथ डाल दिया। बेटी को करंट लगता देख मां चिल्लाई और उसे पकड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। चीख सुनकर पड़ोसी उनके घर पहुंचे तो मा-बेटी बेहोश पड़े थे। पड़ोसियों ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि वार्ड 34 में गीता चौक निवासी सरोज (34) और उसकी बेटी दिव्यांशी (3) की सोमवार को करंट लगने के कारण मौत हो गई।

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

सीकर। दादिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना सीकर से उदयपुरवाटी मार्ग पर भैरुजी स्टैंड के नजदीक हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो और बाइक दोनों में आग लग गई और कुछ ही समय में दोनों वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार रामचंद्र गोस्वामी (39) और मुकेश गोस्वामी (30) अपने गांव से सीकर की ओर आ रहे थे, जबकि बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही थी। टक्कर के बाद बाइक बोलेरो के नीचे फंस गई, जिससे आग भड़क उठी। दोनों युवक सड़क किनारे गिर गए थे, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु करवाया। बताया जा रहा है कि परिवार में दो महीने बाद शादी भी थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery