Tuesday, April, 07,2026

'अपोलो 13' की 56 साल पुरानी उपलब्धि पीछे छोड़ी

वॉशिंगटन: नासा का आर्टेमिस-II मिशन इतिहास रचते हुए पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी तय करने वाला मानव मिशन बन गया है। चार अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है और 56 साल पुराने 'अपोलो 13' के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। ये अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी से लगभग 2.52 लाख मील दूर पहुंच गए। इसके साथ ही वे मानव इतिहास में अंतरिक्ष में सबसे दूर तक उड़ान भरने वाले इंसान बन गए। जो अब तक किसी भी मानव मिशन द्वारा तय की गई सबसे अधिक दूरी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1970 के अपोलो 13 मिशन के नाम था। आर्टेमिस II के अंतरिक्ष यात्री इस दूरी को पार करते हुए करीब 4,100 मील आगे निकल चुके हैं। फ्लोरिडा से लॉन्च हुए इस मिशन का यह छठा दिन है और अंतरिक्ष यात्री 'ओरियन कैप्सूल' में सवार होकर चंद्रमा के उस हिस्से की ओर बढ़ रहे हैं, जो पृथ्वी से दिखाई नहीं देता। मिशन के तहत 7 अप्रैल को भारतीय समयानुसार रात 12:15 बजे दल चंद्रमा के सबसे करीब पहुंचेगा। नासा ने मिशन के दौरान ली गई एक दुर्लभ तस्वीर भी जारी की है, जिसमें चंद्रमा के चमकीले और अंधेरे दोनों हिस्से एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यह मिशन भविष्य में मानव को फिर से चंद्रमा पर भेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery