Wednesday, October, 28,2026

एक और प्रसूता की मौत... बच्चे को जन्म देने के बाद किडनी फेल

कोटा: कोटा में प्रसूताओं की मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बारां जिले के शाहबाद क्षेत्र निवासी रेशु की सोमवार देर रात न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी विंग में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला ने 13 अक्टूबर को जेके लोन अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के अनुसार, रेशु को प्रसव के लिए जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रखने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मृतका की बहन ने बताया कि बीच में रेशु की तबीयत कुछ सुधरी थी। वह बातचीत करती थी और पैदल चलकर शौचालय भी जाती थी। बाद में उसका पेशाब बंद हो गया और पेट में दर्द होने लगा। डॉक्टरों ने जांच में किडनी खराब होने की बात बताई।

हाई बीपी, खून की कमी और किडनी फेलियर से गई प्रसूता की जान

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन के अनुसार, महिला की किडनी बारां में ही फेल हो गई थी। उसे कोटा रेफर किया गया, जहां सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 15 दिन तक उपचार चला। इस दौरान जरूरत के अनुसार डायलिसिस भी की गई और निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया गया। जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा के अनुसार, रेशु आठ महीने की गर्भवती थी और तीसरी गर्भावस्था हाई रिस्क थी। उसे हाई ब्लड प्रेशर और खून की गंभीर कमी थी। हीमोग्लोबिन 6.5 होने के साथ शरीर में सूजन थी। बीपी के कारण आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ था। 12 अक्टूबर को जेके लोन अस्पताल में प्रसव कराया गया, जिसमें मृत नवजात का जन्म हुआ। जांच में क्रिएटिनिन बढ़ा मिलने पर उसे 13 अक्टूबर को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इससे पहले 3 प्रसूताओं की हो चुकी है मौत

कोटा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में अक्टूबर में प्रसव के बाद प्रसूताओं की मौत के मामले सामने आए हैं। 16 अक्टूबर को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सीजेरियन के बाद किडनी फेल होने से रेशमा (40) की मौत हो गई थी। इसके अगले दिन 17 अक्टूबर को सीजेरियन के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रोशन बैरवा ने दम तोड़ दिया था। 23 अक्टूबर की रात जेके लोन अस्पताल में बारां जिले के छबड़ा निवासी शबनम बानो (26) की भी मौत हो गई थी। अब रेशु की मौत के बाद 12 दिन में 4 प्रसूताओं की जान जा चुकी है।

मई में भी पांच प्रसूताओं की हुई थी मौत

कोटा में मई 2026 में भी सीजेरियन डिलीवरी के बाद किडनी संबंधी गंभीर समस्या के मामले सामने आए थे। पांच मई को 12 प्रसूताओं की किडनी फेल होने की बात सामने आई थी। इनमें से पायल, ज्योति, पिंकी, प्रिया और शिरीन की मौत हो गई थी। वहीं, रागिनी, धन्त्री, सुशीला, चंद्रकला, किरण, पिंकी और आरती को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

एंबुलेंसकर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप

मृतका रेशु की बहन ने आरोप लगाया कि शव ले जाने के लिए एंबुलेंसकर्मियों ने पैसे मांगे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनके पास पैसे नहीं हैं। परिजनों का कहना है कि सरकारी एंबुलेंस की सुविधा मुफ्त मिलनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery