Wednesday, October, 28,2026

'हमें सब पता, जांच करेंगे'

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की निर्णय प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा, हमें सब पता है। हम जांच करेंगे। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चुनाव आयोग के जवाबी हलफनामे पर अपना पक्ष रखने के लिए 10 दिन का समय दिया। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से चुनाव आयोग को फैसलों से संबंधित फाइल नोटिंग और आंतरिक बातचीत सुरक्षित रखने का निर्देश देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन रिकॉर्ड से स्पष्ट होगा कि SIR से जुड़े फैसले आम सहमति से लिए गए या एकतरफा। सिंघवी ने चुनाव आयोग के हलफनामे का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय भी मांगा। गौरतलब है कि आयोग ने सोमवार को कहा था कि SIR से जुड़े सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए थे।

'क्या लूट को जायज ठहरा सकते हैं?'

नई दिल्ली। दवाओं की अधिक कीमतों और एमआरपी व खुदरा विक्रेताओं की लागत के बीच भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई। न्यायाधीश विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने पूछा, क्या आप इस लूट को किसी भी तरह जायज ठहरा सकते हैं? कोर्ट ने राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण को भी निष्क्रिय बताते हुए दवा कंपनियों को मनमानी की छूट देने पर सवाल उठाए। जिस दवा की खुदरा विक्रेता के लिए कीमत 15 रुपए है, उसकी एमआरपी 250 है। कैसर के इलाज के इंजेक्शन के लिए अस्पताल ने 1.30 लाख लिए, जबकि वितरक को वह 11 हजार में मिल रहा था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery