Tuesday, October, 27,2026

आतंकवाद और वैश्विक संघर्षों से निपटने के लिए संवाद जरूरीः ओम बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आतंकवाद, क्षेत्रीय संघर्ष, आर्थिक अस्थिरता और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का प्रभाव किसी एक देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रहता। इनसे निपटने के लिए संवाद, कूटनीति और संसदीय सहयोग को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने यह बात सोमवार को संविधान सदन में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र में कही। बिरला ने कहा कि विभिन्न देशों की संसदें आपसी विश्वास बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय तनाव कम करने और मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। ब्रिक्स देशों की वैश्विक आबादी, अर्थव्यवस्था और व्यापार में बड़ी हिस्सेदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस मंच की जिम्मेदारी भी लगातार बढ़ रही है। दो दिवसीय मंच में ब्राजील, रूस, चीन, मिस्स और यूएई समेत सदस्य देशों के साथ बेलारूस, क्यूबा, थाईलैंड और अन्य साझेदार देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

युवाओं की आवाज सुनें संसदें

बिरला ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और तकनीकी ज्ञान के साथ ऐसे अवसर मिलने चाहिए, जिनसे उनकी प्रतिभा निखरे और वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। संसदों का दायित्व है कि वे युवाओं की आकांक्षाओं और चिंताओं को समझें व उनकी ऊर्जा और रचनात्मकता को सकारात्मक दिशा दें। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने भी ब्रिक्स को वैश्विक सहयोग का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए समावेशिता, साझेदारी और वैश्विक शासन व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता रेखांकित की।

ब्रिक्स देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संविधान सदन में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र के बाद रूस, चीन, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात समेत ब्रिक्स देशों के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इस दौरान संसदीय सहयोग मजबूत करने और जन-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery