Tuesday, October, 27,2026

35 साल का इंतजार खत्म, खातीपुरा से सांतरागाछी के लिए दौड़ी नई ट्रेन

जयपुर: जयपुर से पूर्वी भारत की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को नई एक्सप्रेस रेलसेवा की शुरुआत हुई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खातीपुरा (जयपुर)-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर सांसद मंजू शमां और महापौर सुनील कोठारी ने भी ट्रेन को रवाना किया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुर्वेदु अधिकारी सहित सांतरागाछी, टाटानगर और अन्य क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक भी मौजूद रहे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस ट्रेन की मांग पिछले 30-35 साल से की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। खातीपुरा में मेगा कोचिंग टर्मिनल तैयार होने से जयपुर की ट्रेन संचालन क्षमता बढ़ी है और नई रेलसेवाएं शुरू करने का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे क्षमता बढ़ेगी, वैसे-वैसे और ट्रेनें शुरू की जाएंगी। नई सेवा से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को शिक्षा, रोजगार, व्यापार, पर्यटन और पारिवारिक कार्यों के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी।

ट्रेन में 22 कोच... प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

खातीपुरा (जयपुर)-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन में 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें एक फर्स्ट एसी, दो सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, छह स्लीपर, चार जनरल, एक पेंट्रीकार और दो पावरकार शामिल हैं। निर्धारित मार्ग में दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, खेड़ली, ईदगाह आगरा जंक्शन, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, जपला, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा, रांची, मुरी, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशन शामिल हैं।

सांसद मंजू शर्मा और महापौर सुनील कोठारी ने भी दिखाई हरी झंडी

जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि नई रेलसेवा का लाभकेवल जयपुर और सांतरागाछी के यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। मार्ग के प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त रेल सुविधा और लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा। इससे राजस्थान और पूर्वी भारत के बीच लोगों की आवाजाही के साथ व्यापार, पर्यटन तथा सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। खातीपुरा स्टेशन पर आयोजित स्थानीय समारोह में जयपुर महापौर सुनील कोठारी, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। एक्सप्रेस ट्रेन को हरी हांडी दिखाकर रवाना किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery