Tuesday, October, 27,2026

राजस्थान में IAS अफसरों ने मांगा सरकारी गाड़ियों पर राष्ट्रीय प्रतीक वाले झंडे लगाने का अधिकार

जयपुर: राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की सरकारी गाड़ियों पर राष्ट्रीय प्रतीक वाले झंडे लगाने की व्यवस्था शुरू करने की मांग उठी है। राजस्थान IAS एसोसिएशन ने राज्य सरकार के सामने यह प्रस्ताव रखा है। एसोसिएशन चाहता है कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर राजस्थान में भी वरिष्ठ IAS अधिकारियों को उनकी रैंक और पद के अनुरूप सरकारी वाहनों पर अशोक चक्र वाले झंडे लगाने का अधिकार दिया जाए। एसोसिएशन के सचिव समित शर्मा की ओर से सरकार को यह प्रस्ताव भेजा गया है। अब इस पर सरकार के रुख को लेकर नजरें टिकी हैं।

यदि राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर सहमति जताती है तो राजस्थान में IAS अधिकारियों की सरकारी गाड़ियों पर भी राष्ट्रीय प्रतीक वाले झंडे लगाने की व्यवस्था शुरू हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में पुलिस सेवा के अधिकारियों की सरकारी गाड़ियों पर पद और रैंक के अनुरूप स्टार तथा राज्य पुलिस के प्रतीक के साथ झंडे लगाने का प्रावधान है, लेकिन IAS अधिकारियों के लिए ऐसी व्यवस्था लागू करने की मांग अब सरकार के सामने पहुंची है।

सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

राजस्थान में IAS अधिकारियों की सरकारी गाड़ियों पर राष्ट्रीय प्रतीक वाले झंडे लगाने का प्रस्ताव ऐसे समय सामने आया है, जब प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के वाहनों पर रैंक के अनुरूप पहचान चिह्न लगाने की व्यवस्था पहले से मौजूद है। ऐसे में IAS एसोसिएशन की मांग प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए भी समान प्रकृति की व्यवस्था शुरू करने से जुड़ी है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को स्वीकार करती है या नहीं। यदि सरकार मंजूरी देती है तो झंडों के आकार, पात्र अधिकारियों की श्रेणी और उनके इस्तेमाल की शर्तें तय करने के लिए नियम या दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

पद के अनुसार तय हैं झंडों के आकार

पश्चिम बंगाल में अधिकारियों की श्रेणी के अनुसार तीन प्रकार के झंडे निर्धारित किए गए हैं। मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और संभागीय आयुक्त स्तर के अधिकारियों के वाहनों के लिए आयताकार झंडे की व्यवस्था है। सुपर टाइम स्केल के अधिकारियों के लिए कट-पूंछ आकार का झंडा निर्धारित किया गया है। वहीं, कमिश्रर और जिला मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों के वाहनों पर त्रिकोणीय झंडा लगाने का प्रावधान है। इस व्यवस्था का उद्देश्य अधिकारियों के पद के अनुरूप सरकारी वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना है। राजस्थान में भी इसी प्रकार की श्रेणीबद्ध व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।

अशोक चक्र वाले गहरे नीले रंग के झंडे

IAS एसोसिएशन ने अपने प्रस्ताव में पश्चिम बंगाल में लागू व्यवस्था को आधार बनाया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के सरकारी वाहनों पर अशोक चक्र वाले गहरे नीले रंग के झंडे लगाने की व्यवस्था की है। वहां अधिकारियों के पद और रैंक के अनुसार ड्रांडों के आकार भी निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह की व्यवस्था राजस्थान में लागू होने पर प्रशासनिक अधिकारियों की पहचान उनके पद के अनुरूप हो सकेगी। पश्चिम बंगाल में राज्य सचिवालय नबन्ना की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी वाहनों पर पहले इस्तेमाल किए जा रहे बिस्वा बांग्ला लोगों वाले झंद्रों की जगह राष्ट्रीय प्रतीक और अशोक चक्र वाले इझंडे लगाने की व्यवस्था की गई। इसके तहत अलग-अलग श्रेणियों के अधिकारियों के लिए इंझंडों के आकार निर्धारित किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery