Tuesday, October, 27,2026

डमी अभ्यर्थी ने पांच लाख में दी परीक्षा

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में डमी अभ्यधों बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में एसओजी ने मूल व डमी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए मूल अभ्यर्थी ने पांच लाख रुपए में सौदा तय किया था। जांच में सामने आया कि भरतपुर जिले के निठार निवासी भारत मोणा ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसके स्थान पर जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार विश्नोई ने डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी। डमी अभ्यर्थी दिनेश ने परीक्षा केंद्र में भारत के स्थान पर प्रवेश किया। उसने प्रवेश पत्र और उपस्थिति पत्रक पर अपना फोटो लगाया परीक्षा दी। भारत ने भरतपुर के ठेकड़ा निवासी डालूराम मीणा से संपर्क किया था। वनरक्षक भर्ती परीक्षा में नौकरी हासिल करने के लिए पांच लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद डालूराम के माध्यम से दिनेश विश्नोई ने भारत व भारत के फर्जी हस्ताक्षर कर की जगह परीक्षा दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery