Tuesday, October, 27,2026

JEE छात्र फंदे से लटका मिला दूसरा बाथरूम में मिला अचेत

कोटा: कोटा में एक ही दिन में जेईई और नीट की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत हो गई। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय जेईई छात्र पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला। वहीं, कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय नीट छात्र हॉस्टल के बाथरूम में अचेत मिला, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी 16 वर्षीय छात्र छह महीने पहले ही कोटा आया था। वह पीजी में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। रविवार को कोचिंग में टेस्ट देने के बाद वह पीजी लौटा था। रात करीब 10 बजे सामने वाले कमरे में रहने वाले छात्र ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने और खटखटाने पर भी नहीं खुलने पर साथियों ने पीजी संचालक को सूचना दी। संचालक ने खिड़की से देखा तो छात्र फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

डेढ़ साल से कोटा में रहकर कर रहा था नीट की तैयारी

दूसरा मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क इलाके स्थित श्रीजी रेजिडेंसी का है। बिहार के दरभंगा निवासी गौतम कुमार (19) यहां रहकर करीब डेढ़ से दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था। सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज के अनुसार, 24 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे गौतम खाना लेकर हॉस्टल पहुंचा था। शाम को दूसरे छात्र ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। अगले दिन 25 अक्टूबर की सुबह पास की इमारत में रहने वाला उसका भाई हॉस्टल पहुंचा। दरवाजा नहीं खुलने पर संचालक को सूचना दी गई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो गौतम बाथरूम में अचेत मिला। उसे एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसके कान पर हल्की चोट के निशान थे। यह चोट बाथरूम में फिसलने से लगने की आशंका जताई गई है, हालांकि मौत के कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

चचेरे भाई ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

गौतम के चचेरे भाई सोनू कुमार ने हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि गौतम करीब 17-18 घंटे तक कमरे से बाहर नहीं आया, इसके बावजूद हॉस्टल संचालक ने उसकी सुध नहीं ली। परिजनों का कहना है कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गौतम बाथरूम में कैसे गिरा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों छात्रों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery