Tuesday, October, 27,2026

खरगे की टिप्पणी से गरमाई सियासत

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस नेतृत्व को घेरा है, वहीं राजनीतिक बयानबाजी के बीच दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

'पूरी कांग्रेस पर गांधी नेतृत्व का मानसिक दिवालियापन हावी'

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी नेतृत्व का मानसिक दिवालियापन अब पूरी कांग्रेस पार्टी पर हावी हो गया है और ऊपर से नीचे तक इसका असर दिखाई दे रहा है। मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की अभद्र टिप्पणियों को कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की माताजी के संबंध में पहले भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई और अब उनके दिवंगत पिता को लेकर ऐसी टिप्पणी करना कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस में वास्तविक नेतृत्व गांधी परिवार के पास है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आंदोलन की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता के सामने अपने मुद्दे और मंशा स्पष्ट करनी चाहिए।

'मोदी ने राजीव गांधी पर टिप्पणी की, तब कहां थी BJP की मर्यादा'

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि खरगे का उद्देश्य किसी का व्यक्तिगत अपमान करना नहीं था। वे देश के अनुभवी राजनेताओं में से एक हैं और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को समझते हैं। गहलोत ने इसे आम बोलचाल की शैली का हिस्सा बताया। गहलोत ने अमित शाह के संसद में 'साला' शब्द के इस्तेमाल को लेकर भाजपा को आहे हाथों लिया। गहलोत ने कहा कि भाजपा आज मर्यादा और अमयादित भाषा की बात कर रही है, लेकिन 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के लिए अमर्यादित टिप्पणी की थी, तब भाजपा नेताओं की मर्यादा कहां थी? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा खरगे के बयान पर हंगामा कर जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। गहलोत ने हल्द्वानी में खरगे की जनसभा के बाद भाजपा से जुड़े लोगों की ओर से मंच का शुद्धिकरण किए जाने के मामले को उठाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery