Tuesday, October, 27,2026

पंचायत चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाना चुनौतीः सिंह

सीकर: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाना आज भी चुनौती है। इसके लिए राजनीतिक दलों, आमजन, बूथ लेवल अधिकारियों, स्काउट-गाइड, एनसीसी-एनएसएस और स्वयंसेवी संस्थाओं को मिलकर प्रयास करने होंगे। वे सीकर के नेछवा में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने निर्भीक, निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। राजेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों में कई बार उम्मीदवारों से जुड़ी श्रेणियों में मतदान प्रतिशत अधिक रहता है, जबकि सामूहिक रूप से मतदान बढ़ाने की जरूरत है। लोकतंत्र में मतदान का दिन उत्सव की तरह है। सभी को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। चुनाव में हार-जीत को परिणाम का हिस्सा माने, इसे प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। खिलाड़ियों की तरह प्रत्याशियों को भी हार-जीत के बाद आपसी सौहार्द बनाए रखना चाहिए।

चुनाव के बाद वोटर आईडी अपडेट करने का अभियान

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र लंबे समय से अपडेट नहीं होने की शिकायतें मिल रही है। वर्तमान में मतदाता 12 प्रकार के पहचान पत्रों के जरिए मतदान कर सकते हैं, जिससे वोटर आईडी कार्ड का उपयोग कुछ कम हुआ है। उन्होंने संकेत दिया कि राजस्थान में चल रहे पंचायतीराज चुनावों के बाद वोटर आईडी कार्ड अपडेट करने के लिए अभियान चलाया जा सकता है।

नेछवा में निकाली जागरूकता रैली

स्वीप कार्यक्रम के तहत नेछवा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें दिव्यांगजन, वरिष्ठ मतदाता, महिलाएं, स्कूली विद्यार्थी और आमजन शामिल हुए। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया गया। स्कूली बच्चों ने मतदान गीत प्रस्तुत किया। कलेक्टर आशीष मोदी, एसपी संजीव नैन, सीईओ राजपाल यादव और कॉमेडियन बनवारीलाल गोस्वामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के निर्देश

जिला कलेक्ट्रेट में पंचायतीराज चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए राजेश्वर सिंह ने कहा कि सभी सामान्य और संवेदनशील बूथों पर मतदाताओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। जिले की 16 पंचायत समितियों में 411 मतदान बूथव निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने संवेदनशील बूथों की निगरानी, फर्जी मतदान की रोकथाम, मतदान दलों की व्यवस्थाओं तथा मतदाता सूची और रेंडमाइजेशन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery