Tuesday, October, 27,2026

SIR के फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया

नई दिल्ली: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा कि फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि 'मतदाता पंजीकरण नियम, 1960' के तहत निधर्धारित फॉर्म में बदलाव करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। हलफनामे के मुताबिक, SIR के दौरान मतदाताओं से मांगा गया घोषणा-पत्र एक अलग दस्तावेज है। इसे फॉर्म-6 में संशोधन नहीं माना जा सकता। आयोग ने यह भी कहा कि SIR से जुड़े सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी की इन फैसलों पर सहमति थी। हलफनामे पर तीनों के हस्ताक्षर हैं। यह हलफनामा उस याचिका के जवाब में दाखिल किया गया है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया था। विवाद पिछले महीने एक रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दो चुनाव आयुक्तों ने SIR के दौरान फॉर्म-6 में किए गए बदलावों पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की SIR से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery