Tuesday, October, 27,2026

शेखावत ने लूणी में संभाला चुनावी मोर्चा, सभाएं कर मांगे वोट

जोधपुर/जयपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को जोधपुर जिले की लूणी विधानसभा क्षेत्र के भाण्डू कल्ला, फींच और खुडाला गांवों में पंचायती राज चुनाव अभियान के तहत चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शेखावत ने फींच गांव में ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती। भाण्डू कल्ला और खुडाला में आयोजित सभाओं में भी उन्होंने क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान का आग्रह किया। चुनावी सभाओं के दौरान स्थानीय विकास और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राजस्थान जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery