Friday, October, 23,2026

कब तक अपना फेल प्रोडक्ट लान्च करती रहेगी कांग्रेस

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की तलाश कर रही है, तब कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं। मोदी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं और दूसरे देशों से हस्तक्षेप की अपील करते हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि पता नहीं कांग्रेस अपने असफल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए कब तक देश को दांव पर लगाती रहेगी। कांग्रेस को अपनी राजनीति से जो करना है, करे, लेकिन अपनी नाकामी छिपाने के लिए देश की उपलब्धियों पर सवाल नहीं उठाने चाहिए।

मत्स्य न्याय सिद्धांत का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज व्यापार का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है और समुद्री रास्ते भू-राजनीतिक तनाव के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने चाणक्य के मत्स्य न्याय सिद्धांत का जिक्र करते हुए कहा कि व्यवस्था कमजोर होने पर बड़ीं मछली छोटी मछली की निगल जाती है। ऐसे में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

बदल रही वैश्विक व्यवस्था

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान दुनिया को सहयोग की जरूरत थी, लेकिन कई देशों ने अपने स्वार्थ को प्राथमिकता दी। उस समय उन्होंने नए वर्ल्ड ऑर्डर की जरूरत बताई थी। आज इसका असर आम लोगों के जीवन पर भी पड़ रहा है। मोदी ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया ने सम्मान, सहयोग और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का महत्व समझा था। इसी सोच से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई। हालांकि, तकनीक और वैश्विक परिस्थितियों में बदलाव के कारण आज संयुक्त राष्ट्र के सामने नई चुनौतिया है।

इजराइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएंगे पीएम मोदी

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री वेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मोदी को अगले साल 12 मई को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले मशाल प्रज्वलन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। फ्लाईदुबई की उड़ान के अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय पालट स्मित मच्तार को भी आमंत्रित किया गया है। नेतन्याहू ने मोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी ने निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया। इजराइल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वार्षिक मशाल प्रज्वलन समारोह को बड़े सम्मान के रूप में देखा जाता है। यह समारोह 11 मई, 2027 की शाम से शुरू होकर 12 मई तक चलेगा। यह बातचीत ऐसे समय हुई है, जब इजराइल में चुनावी माहौल है। ऐसे में नेतन्याहू अपनी बिदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को लेकर अपनी छवि मजबूत बनाए रखना चाहते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery