Wednesday, October, 14,2026

दिवाली तक राहत... UPI पेमेंट पर शुल्क का फैसला टला

नई दिल्ली: डिजिटल भुगतान करने वाले व्यापारियों को फिलहाल राहत मिल गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने 2,000 से अधिक के यूपीआई व्यापारी लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने का फैसला टाल दिया है। यह शुल्क 15 अक्टूबर से लागू होना था, लेकिन अब इसे दिवाली के बाद लागू किया जाएगा। नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी। एनपीसीआई ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यूपीआई और सेवा संचालन समिति ने शुल्क लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रस्तावित शुल्क का असर व्यापारियों की लागत पर पड़ सकता है। एनपीसीआई के 15 सितंबर को जारी परिपत्र के अनुसार, 2,000 से अधिक के व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने की योजना थी। 75,000 या इससे अधिक के लेनदेन पर शुल्क की अधिकतम सीमा 300 निर्धारित की गई है।

व्यापारियों के विरोध के बाद फैसला टला

 प्रस्तावित शुल्क को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए थे। वहीं, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने फैसले को टालने का स्वागत किया है। संगठन के मुताबिक, त्योहारों और शादी के सीजन में अतिरिक्त लेनदेन लागत छोटे व्यापारियों और एमएसएमई पर बोझ डाल सकती थी। कैट ने बताया कि 30 सितंबर को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर प्रस्तावित शुल्क के प्रभाव पर चर्चा की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery