Wednesday, October, 07,2026

मोदी के सेवाकाल के 25 साल: कैबिनेट का अभिनंदन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को प्रस्ताव पारित कर उनके सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और नेतृत्व की सराहना की। प्रस्ताव में गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा को निरंतर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ा गया। मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और करीब 13 वर्ष बाद 2014 में प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शामिल होने का कार्यक्रम है। भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू किया है। वाराणसी और वडनगर में भी विशेष आयोजन होंगे। वडनगर से काशी पहुंचने वाली सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागी बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मोदी दोनों कार्यक्रमों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

25 साल की यात्रा... 2047 का संकल्प

कैबिनेट प्रस्ताव का समापन 2047 तक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुई मोदी की शासनाध्यक्ष के रूप में यात्रा 25 वर्ष का पड़ाव पूरा करते हुए अब विकसित भारत के 2047 के लक्ष्य से जुड़ती दिखाई गई है।

'राष्ट्र प्रथम, नागरिक प्रथम' की यात्रा

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कहा कि यह महज औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि 'राष्ट्र प्रथम और नागरिक प्रथम' के सिद्धांत से प्रेरित प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की यात्रा का उल्लेख है। प्रस्ताव में गुजरात में लगातार तीन जनादेश और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीन लोकसभा चुनावों में मिले समर्थन का भी उल्लेख किया गया। कैबिनेट ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मोदी की कई पहलों को भी रेखांकित किया। इनमें नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए 'स्वागत' कार्यक्रम और कृषि के लिए अलग बिजली फीडर की व्यवस्था वाली ज्योतिग्राम योजना शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार, गुजरात में किए गए कुछ प्रयोगों को बाद में राष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार मिला।

राजस्थान में गूंजेगा 'सेवा संकल्प'

पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा की ओर से प्रदेशभर में 'सेवा ज्योति एवं संकल्प' कार्यक्रम होंगे। जयपुर में मुख्य कार्यक्रम सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर सुबह 9 बजे से होगा। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअली जुड़ेंगे।

25 साल के 10 पड़ाव

1. 2001- गुजरात की कमान: 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ।
2. गुजरात में लगातार नेतृत्वः मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीन चुनावों में जनादेश।
3. सुशासन की पहलः 'स्वागत' और ज्योतिग्राम जैसी योजनाओं पर जोर।
4. 2014-दिल्ली की सत्ता: लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत, मोदी प्रधानमंत्री बने।
5. जनधन अभियानः बैंकिंग सेवाओं को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की पहल।
6. स्वच्छता और आवासः स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना पर जोर।
7. आत्मनिर्भरताः मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के जरिए घरेलू उत्पादन को बढ़ावा।
8. डिजिटल बदलाव: डिजिटल इंडिया, यूपीआई और डिजिटल भुगतान का विस्तार।
9. सांस्कृतिक तेक परियोजनाएं: काशी विश्वनाथ थाम और अयोध्या से जुड़े प्रमुख आयोजन।
10. विकसित भारत का लक्ष्य: 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery