Thursday, September, 24,2026

SIR विवाद पर चुनाव आयोग बोला... मतभिन्नता सामान्य प्रक्रिया

नई दिल्ली: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों पर उठे विवाद के बीच निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि किसी भी संस्थान में विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और टिप्पणियां होना सामान्य प्रक्रिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि पिछले एक वर्ष में लिए गए उसके सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं और सभी आदेश वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुरूप हैं। यह विवाद एक अखबार की रिपोर्ट के बाद सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 28 अक्टूबर 2025 से 14 अगस्त 2026 के बीच इनमें आयोग के फैसलों और SIR से जुड़े मुद्दों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं। 16 अप्रैल को चार आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात कही गई है। इन आपत्तियों की प्रतियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी भेजी गई थीं।

आयोग ने कहा कि आंतरिक नोट, टिप्पणियां और तकनीकी सुझाव संस्थागत नियंत्रण एवं संतुलन की सामान्य व्यवस्था हैं। इनका उद्देश्य पारदर्शिता, कानूनी अनुपालन और चुनाव प्रक्रिया को बेहतर बनाना है। विवाद के बीच राहुल गांधी ने SIR को लेकर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह संविधान के खिलाफ है। हालांकि आयोग ने अपने बयान में अपने सभी फैसलों को कानूनी और संस्थागत प्रक्रियाओं के अनुरूप बताया है।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में बंटा फैसला

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े 2023 के कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ में बुधवार को मतभेद सामने आया। जस्टिस दीपांकर दत्ता ने मामले को पांच जजों की संविधान पीठ को भेजने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जबकि जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने इसके पक्ष में फैसला दिया। पांच दिन की सुनवाई के बाद दोनों जज इस बात पर सहमत हुए कि मामला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के समक्ष भेजा जाए। अब CJ॥ तय करेंगे कि मामले की सुनवाई के लिए बड़ी संविधान पीठ गठित की जाए या नहीं। पीठ ने संवैधानिक मामलों की सुनवाई के लिए स्थायी पांच सदस्यीय संविधान पीठ बनाने की संभावना पर भी विचार करने को कहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery