Saturday, September, 12,2026

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने पर सहमत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की मेजबानी में 12 और 13 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में 11 सदस्य देशों, 10 साझेदार देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि वैश्विक चुनौतियों पर मंथन करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान समेत कई प्रमुख नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शनिवार को पहुंचने की संभावना है। शिखर सम्मेलन से पहले भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन और पेजेश्कियान के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

मोदी-पुतिन मुलाकात में दोनों नेताओं का गर्मजोशी से गले मिलना भारत-रूस की गहरी दोस्ती का प्रतीक बना। 45 मिनट से अधिक चली बातचीत में दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा, ऊर्जा, उर्वरक और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। मोदी ने ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया। इसके बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में ब्रिक्स बिजनेस फोरम में भाग लेने पहुंचे।

मोदी ने पुतिन को भेंट की किताब

इस मुलाकात को दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल संत व कवि तिरुवल्लुवर की किताब तिरुक्कुरल का रूसी संस्करण भेंट किया। पीएम मोदी ने इस किताब में मानव जीवन की अनेक विशेषताओं को बतलाया है।

बैठक में बड़े फैसले

  • रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति।
  • नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जाएगा।
  • महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत होगी।
  • उर्वरक आपूर्ति को बढ़ाने और सहयोग जारी रखने पर जोर।
  • अंतरिक्ष, ऊर्जा, कौशल समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।

यूएस को झटका, राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार

बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश दिया। इसमें अमेरिकी डॉलर समेत प्रमुख मुद्राओं पर निर्भरता घटाने और ब्रिक्स देशों के बीच राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने की पैरवी की गई। बिजनेस फोरम में मोदी ने व्यापार बाधाएं हटाने, 100 स्टार्टअप जोड़ने और 1,000 नई साझेदारियां बनाने के लक्ष्य का मंत्र दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery