Saturday, September, 12,2026

तन्मय कुमार इसी माह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते होंगे रिटायर

जयपुर: राजस्थान कैडर के चर्चित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तन्मय कुमार इसी माह सेवानिवृत्त होंगे। खास बात यह है कि तन्मय कुमार की विदाई अपने होम कैडर लौटने के बाद नहीं, बल्कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए होगी। फिलहाल वे केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यानी राजस्थान कैडर के एक और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का तीन दशक से अधिक लंबा प्रशासनिक सफर दिल्ली में केंद्रीय जिम्मेदारी निभाते हुए पूरा होगा। तन्मय कुमार 1993 बैच के राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। वर्ष 2020 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। इससे पहले राजस्थान में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। वे भरतपुर, अलवर और कोटा के जिला कलेक्टर रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सहित राज्य सरकार में कई अहम पदों पर काम किया। केंद्र में जाने के बाद भी उनका प्रशासनिक सफर लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ा और अब वे सचिव स्तर पर कार्यरत हैं।

तन्मय अकेले नही, कई IAS सेंट्रल डेपुटेशन से हुए रिटायर

तन्मय कुमार से पहले भी राजस्थान कैडर के कई दिग्गज आईएएस अधिकारी पहले भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो चुके हैं यानी सेवा के अंतिम पड़ाव पर इन अधिकारियों को अपने होम कैडर राजस्थान लौटने की जरूरत नहीं पड़ी। केंद्र में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ही उनकी सरकारी सेवा का आखिरी पड़ाव बनी।

राजीव महर्षिः केंद्रीय गृह सचिव पद से हुए रिटायर

राजस्थान कैडर के आईएएस रहे राजीव महर्षि इस पैटर्न का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। राजस्थान के मुख्य सचिव रहने के बाद वे केंद्र में गए और केंद्रीय गृह सचिव पद पर उनकी आखिरी पोस्टिंग रही। बाद में भारत सरकार में उन्हें कई और प्रमुख जिम्मेदारी मिली।

सुनील अरोड़ाः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव रहते हुए रिटायर

राजस्थान कैडर के दिग्गज आईएएस रहे सुनील अरोड़ा भी सेंट्रल डेपुटेशन पर रहते हुए रिटायर हुए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में बतौर सचिव उनकी आखिरी पोस्टिंग रही, बाद में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी भी संभाली।

जी. एस. संधूः रासायनिक हथियार प्राधिकरण के चेयरमैन पद पर आखिरी पारी

राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस जी. एस. संधू की भी सरकारी सेवा का आखिरी पड़ाव केंद्र रहा। उनकी आखिरी पोस्टिंग नेशनल अथॉरिटी फॉर केमिकल वेपन्स कन्वेंशन के चेयरमैन के रूप में रही और इसी पद पर रहते हुए वे सेवानिवृत्त हुए।

विनोद जुत्शीः केंद्रीय पर्यटन सचिव रहते हुए रिटायर

राजस्थान कैडर के विनोद जुत्शी भी उन अधिकारियों में रहे, जिन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान ही अपनी सेवा पूरी की। उनकी आखिरी पोस्टिंग केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव के रूप में रही और इसी पद पर रहते हुए वे सेवानिवृत्त हुए।

ललित के. पंवारः पर्यटन मंत्रालय के सचिव पद पर पूरी हुई सेवा

डॉ. ललित के. पंवार भी राजस्थान कैडर के उन वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल रहे, जिनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति लंबी रही। उनकी आखिरी पोस्टिंग केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव के रूप में रही और इसी पद पर रहते हुए उन्होंने सेवानिवृत्ति ली।

अरविंद मायारामः केंद्र में अल्पसंख्यक विभाग के सचिव पद पर आखिरी जिम्मेदारी

अरविंद मायाराम ने भी केंद्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान सचिव स्तर की महत्वपूर्ण पोस्टिंग आखिरी दौर तक रही और केंद्रीय अल्पसंख्यक विभाग में रहते हुए वह रिटायर हुए।

सुभाष गर्गः दिल्ली से ही ले लिया था वीआरएस

राजस्थान कैडर के आईएएस रहे सुभाष गर्ग का नाम भी ऐसे अधिकारियों में शामिल हैं जिनकी आखिरी पोस्टिंग दिल्ली में रही, हालांकि सुभाष गर्ग ने रिटायरमेंट से पहले ही वीआरएस ले लिया था। उनकी आखिरी पोस्टिंग बिजली मंत्रालय में रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery