Saturday, September, 12,2026

आचार संहिता में भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति को हरी झंडी

जयपुर: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति और पदस्थापन का रास्ता साफ हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रक्रियाधीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की कार्रवाई जारी रखने पर सहमति दे दी है। आयोग के इस फैसले से पिछले करीब दो माह से नियुक्ति आदेश का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद अब विभिन्न विभागों में लंबित नियुक्ति प्रकरणों पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

संबंधित विभाग नियुक्ति आदेश जारी करने के साथ कर्मचारियों का पदस्थापन भी कर सकेंगे। इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी, जिनकी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने के कारण अटक गई थी। आयोग की ओर से जारी आदेश में प्रक्रियाधीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर सहमति दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के बाद अब संबंधित विभागों के स्तर पर लंबित मामलों को निपटाने की कार्रवाई शुरू हो सकेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery