Thursday, September, 10,2026

तेल की तपिश से शेयर बाजार पस्त, सेंसेक्स 813 अंक टूटा

मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 813.35 अंक यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 74,764.23 के करीब तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 203.60 अंक गिरकर 23,431.50 पर बंद हुआ। आईटी, एफएमसीजी, वित्तीय और तेल-गैस शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ाया। एचसीएल टेक 4.55 प्रतिशत और इन्फोसिस 4.43 प्रतिशत टूटे। ब्रेंट क्रूड 100.5 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

पेट्रोल और डीजल में घाटा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इसका सीधा असर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों पर पड़ा है। विश्लेषकों के मुताबिक, मौजूदा कीमतों पर कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री में करीब 5 रुपए और डीजल में 23 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। ब्रेंट क्रूड 2.5 प्रतिशत बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई करीब 2 प्रतिशत चढ़कर 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery