Wednesday, October, 28,2026

कचौरी खाते समय लगी 20 लाख की चपत

जयपुर: जयपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े लाखों रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। सोमवार शाम नाहरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा व्यापारी के कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपए लूट लिए गए। एजेंट सड़क किनारे स्कूटी पर बैठकर कचौरी खा रहा था, तभी हेलमेट पहने स्कूटी सवार दो बदमाश आए और स्कूटी के पायदान पर रखा नोटों से भरा बैग झपटकर भाग गए। वारदात के समय एजेंट का साथी पास की दुकान से कलेक्शन लेने गया हुआ था। पीड़ित ने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे गलियों में होते हुए गायब हो गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार, सिरोही के पालड़ी निवासी चम्पालाल (50) कपड़ा व्यापारी के यहां कलेक्शन एजेंट है। वह साथी हितेश कुमार के साथ सोमवार को परकोटे के बाजारों से कलेक्शन कर रहा था।

शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों जयलाल मुंशी का रास्ता पहुंचे। यहां हितेश कलेक्शन लेने एक दुकान में चला गया, जबकि चम्पालाल ने स्कूटी सड़क किनारे रोक दी और कचौरी खाने लगा। नोटों से भरा बैग स्कूटी के आगे पायदान पर दोनों पैरों के बीच रखा था। इसी दौरान पीछे से स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने बराबर में पहुंचते ही बैग उठाया और फरार हो गए। चम्पालाल ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश गलियों में भाग निकले। बैग में करीब 20 लाख रुपए और एक मोबाइल रखा था। रकम की तस्दीक के बाद पीड़ित ने देर रात नाहरगढ़ थाने में लूट का मामला दर्ज कराया। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार दो आरोपी नजर आए हैं। दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे, जिससे उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery