Wednesday, October, 28,2026

हथियारों के लेन-देन में CST टीम का हेड कांस्टेबल अरेस्ट

जयपुर: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम स्पेशल टीम (सीएसटी) के हेड कांस्टेबल रोहिताश को आर्म्स एक्ट के एक मामले में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर गिरफ्तार किया गया है। जांच में हथियारों के आरोपियों से संपर्क और दो पिस्टल के लेन-देन से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, रोहिताश की अभिषेक और मनीष से करीब दो साल से जान-पहचान थी। दोनों से पिस्टल लेने के बाद कहासुनी हुई और फिर पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करवाने की बात सामने आई। मामले में रोहिताश के अलावा फुरकान, अभिषेक और मनीष को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान हेड कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध मिली। इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। जांच में सामने आया कि अभिषेक के पास पिछले चार-पांच साल से एक पिस्टल और दो कारतूस थे। हेड कांस्टेबल रोहिताश करीब एक महीने पहले अभिषेक से एक पिस्टल और आठ-दस दिन पहले मनीष मीणा से दूसरी पिस्टल ले गया था। इसके करीब सात-आठ दिन बाद रोहिताश और अभिषेक मनीष के बीच कहासुनी हुई। पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद रोहिताश की ओर से पुलिस को सूचना देने और उसके आधार पर कार्रवाई करवाने की बात सामने आई है। अब पुलिस हथियारों के लेन-देन और विवाद के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और संदिग्ध व्यक्तियों से अनुचित संबंध रखने वाले पुलिसकर्मियों के लिए कोई जगह नहीं है। रोहिताश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

निजी रंजिश या कानून का दुरुपयोग !

कानून की कार्रवाई के पीछे कहीं निजी रंजिश तो नहीं थी? जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीएसटी के हेड कांस्टेबल रोहिताश की गिरफ्तारी के बाद यह सवाल जांच के केंद्र में है। सूत्रों की मानें तो यह तथ्य सामने आया है कि रोहिताश की कुछ युवकों से अनबन थी। आरोप है कि उसने परिचितों के जरिए हथियार हासिल किए और जिन युवकों से उसकी नहीं बनती थी, उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करवा दी। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को हथियारों और पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी, जिसके बाद मामले की परतें खुलने लगीं। पुलिस कमिश्ररेट ने अपने स्तर पर नॉर्थ जिला पुलिस से जांच करवाई। जांच के दौरान रोहिताश को हथियार उपलब्ध कराने के संदेह में संबंधित लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई। इसके बाद उनके मोबाइल फोन की जांच की गई तो आपसी चैट सामने आई।

मृदुल सोनी को फंसाने की आशंका

जांच में सामने आया कि करीब सात-आठ दिन पहले रोहिताश, अभिषेक और मनीष के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराने की बात सामने आई। मंगलवार को वकीलों ने शास्त्री नगर थाने का घेराव कर आरोप लगाया था कि रोहिताश ने मृदुल सोनी को हथियार दिखाकर अवैध रूप से गिरफ्तार कराया। डीसीपी करण शर्मा के अनुसार, मृदुल की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है। उसे फंसाने की आशंका और पिस्टल लाने वाले फरहान की भूमिका की भी जांच की जा रही है। रोहिताश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery