Wednesday, October, 28,2026

2.91 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 26 अक्टूबर तक 7,695 प्रकरण दर्ज कर 8,842 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के साथ अवैध संपत्तियों को भी निशाने पर लिया है। अब तक 1,244.20 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 26 अक्टूबर को प्रदेशभर में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इसमें 262 प्रकरण दर्ज कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 2.91 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ, 4.98 लाख रुपए नकद, 15 वाहन और आठ मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने 3,496 स्थानों की जांच की तथा छह हॉटस्पॉट पर कार्रवाई करते हुए आठ सरगनाओं और तस्करों को चिह्नित किया। विशेष अभियान में अफीम, डोडा पोस्त, गांजा, स्मैक, हेरोइन और एमडी के साथ 1,717 नशीली गोलियां भी बरामद की गई। वहीं, अब तक की कार्रवाई में 220 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ 335 हॉटस्पॉट पर छापेमारी की गई है। मादक पदार्थों के अवैध
कारोबार से जुड़ी 35 एमडी फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया तथा अवैध खेती के 144 स्थानों पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने तस्करी से अर्जित करीब 30.25 करोड़ रुपए की संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत 149 कार्रवाइयां की गई और पीआईटी एनडीपीएस के तहत 101 प्रस्ताव तैयार किए गए। अभियान के तहत 3.63 लाख से अधिक नागरिकों को जोड़ा गया, जिनमें 3.58 लाख से ज्यादा लोगों ने नशा मुक्त समाज की शपथ ली।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery