Wednesday, October, 28,2026

खनन प्रभावित क्षेत्रों में DMFT फंड से विकास कार्यों को दें प्राथमिकताः मुख्य सचिव

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित अलग-अलग बैठकों में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए डीएमएफटी फंड के प्राथमिकता के आधार पर उपयोग और सहकारिता क्षेत्र में निर्मित गोदामों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के साथ किसानों को भंडारण, कृषि यंत्रों और बाजार की सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया। डीएमएफटी के तहत अब तक 12,311.15 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जबकि विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत प्रदेश में 130 गोदामों का निर्माण पूरा हो चुका है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और युवाओं  व महिलाओं के कौशल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने वित्त विभाग को कार्यों की प्राथमिकता और गुणवत्ता के आधार पर राशि स्वीकृत करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में डीएमएफटी संचालन समितियों की नियमित बैठकें हों। इनमें स्थानीय जरूरतों की पहचान कर विकास कार्यों को मंजूरी दी जाए और उनकी प्रगति की निगरानी की जाए। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि डीएमएफटी फंड से अब तक 12,311 करोड़ 15 लाख रुपए के कार्य स्वीकृत हुए हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery