Wednesday, October, 28,2026

राजस्थान में 4,261 नए किसानों को मिलेगा मौका

कोटा: भारत सरकार की ओर से घोषित अफीम नीति फसल 2026-27 में पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है। इससे राजस्थान के 4,261 नए किसान अफीम की खेती के लिए लाइसेंस पाने की पात्रता में शामिल हो सकेंगे। इस फसल वर्ष में प्रदेश में कुल 53,403 किसानों को लाइसेंस जारी किए जा सकते हैं। पिछले फसल वर्ष में राजस्थान इकाई के तहत 49,142 किसानों को लाइसेंस दिए गए थे। यह जानकारी केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की राजस्थान इकाई, कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

उन्होंने बताया कि नई नीति का उद्देश्य पात्र अफीम काश्तकारों को लाभ पहुंचाना, लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। देशभर में लगभग 1.33 लाख काश्तकार पात्र होंगे, जो पिछले फसल वर्ष की तुलना में करीब 18 हजार अधिक हैं।

चीरा और UPS पद्धति के लिए क्षेत्रफल तय

नीति के तहत चीरा पद्धति से खेती के लिए 0.10 हेक्टेयर और बिना चीरा लगाए पोस्त भूसा पद्धति के लिए 0.05 हेक्टेयर का लाइसेंस क्षेत्र निर्धारित किया गया है। फसल वर्ष 2026-27 के लिए गम अफीम की न्यूनतम अर्हक उपज का मानदंड पिछले फसल वर्ष की अपेक्षित औसत उपज के आधार पर न्यूनतम 4.4 किलोग्राम मॉर्फिन प्रति हेक्टेयर रखा गया है। वहीं, UPS पद्धति के लिए न्यूनतम उपज 800 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। उप नारकोटिक्स आयुक्त ने बताया कि फसल वर्ष 2027-28 के लिए अग्रिम जानकारी के तौर पर गम अफीम की न्यूनतम उपज 5.9 किलोग्राम मॉर्फिन प्रति हेक्टेयर और UPS पद्धति में भूसे सहित कैप्सूल की उपज 900 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बताई गई है।

ऑनलाइन मिलेगी पात्रता की जानकारी

पात्र किसानों के नाम आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी सूचनाएं भेजी जाएंगी। किसान www.cbn.gov. in और cbnonline.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मौजूदा लाइसेंसधारियों को पहले से जमा दस्तावेज दोबारा देने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन विवरण में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी देनी होगी। बुंदेल ने बताया कि मध्य प्रदेश के नीमच में 10 हजार मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता वाली आधुनिक पोस्त-भूसा प्रसंस्करण इकाई आगामी वित्तीय वर्ष में शुरू होने की संभावना है। उन्होंने किसानों से पात्रता, लाइसेंस क्षेत्रफल और उपज संबंधी नियमों की जानकारी लेकर दस्तावेजों में शुद्धता सुनिश्चित करने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery