Saturday, September, 12,2026

मारपीट-फर्जी वोटिंग-पथराव-वाहनों में तोड़फोड़, हंगामा

जयपुर: प्रदेश में शुक्रवार को जयपुर सहित छह नगरीय निकायों में शहरी सरकार के लिए मतदान हुआ। जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और पाली नगर निगमों में वोट पड़े। अधिकांश जगह मतदान शांति पूर्ण रहा।

छुटपुट जगह मारपीट, फर्जी वोटिंग, पथराव से लेकर वाहनों में तोड़फोड़, हंगामा की घटना सामने आए। मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थित संभाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर कई जिलों में विवाद और मारपीट हुई। जालोर में कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे से मारपीट के मामले में भाजपा प्रत्याशी जयसिंह और पोलिंग एजेंट डूंगराराम देवासी पर केस दर्ज हुआ।

जोधपुर में वार्ड 10 में पथराव और वाहन में तोड़फोड़ के दौरान पुलिसकर्मी चोटिल हुए, वार्ड 30 में युवक पकड़ा गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने के मामले में सेक्टर ऑफिसर नरेंद्र सिंह की रिपोर्ट में आरोप निराधार मिले। पदमपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े। नोखा में भाजपा प्रत्याशी दामोदर सुथार के घर हंगामे में पुनम जाट, नारायण डूडी, रामा डूडी पर आरोप लगे। कुम्हेर में भी विवाद हुआ।

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

श्रीगंगानगर। दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव में सादुलशहर और पदमपुर में मतदान के दौरान गहमागहमी रही। सादुलशहर में धान मंडी बूथ के बाहर दो प्रत्याशियों के समर्थकों में हाथापाई हो गई। सीओ ग्रामीण भूपेंद्र सोनी और सीआई मलकीयत सिंह मान ने पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचकर स्थिति संभाली। पूर्व विधायक जगदीश चंद्र जांगिड़ भी मौके पर पहुंचे। पदमपुर के वार्ड 9 में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद करीब 20 मिनट तक तनाव रहा।

दौसा: मारपीट में एक का सिर फूटा

दौसा। जिले के कर विभाग कार्यालय बूथ पर सांसद मुरारीलाल मीणा के साथ आई युवती को फर्जी मतदाता बताने पर हंगामा हुआ। युवती ने वोट नहीं डाला। महिला कॉलेज बूथ पर इंक लगी अंगुली वाली महिला के फिर से पहुंचने पर विवाद हुआ। बेसिक स्कूल केंद्र पर मारपीट से भाजपा प्रत्याशी के परिजन के सिर में चोट आई।

पथराव और झड़प में पुलिसकर्मी चोटिल

जोधपुर। नगर निगम चुनाव में फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर कई स्थानों पर झड़प, पथराव और कहासुनी हुई। वार्ड 10 में पाल बालाजी मंदिर के सामने पथराव और बोलेरो कैंपर में तोड़फोड़ हुई, पुलिस से धक्का-मुक्की में जवान चोटिल हुए। वार्ड 21 में स्कूल ड्रेस में युवकों के प्रवेश पर हंगामा हुआ। न्यू गवर्नमेंट स्कूल में लाठीचार्ज करना पड़ा। वार्ड 98 में कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। कुड़ी के वार्ड 48 में निर्दलीय अशोक मेवाड़ा ने विरोध जताया। बालसमंद में संदिग्ध महिला हिरासत में ली गई। वार्ड 9 में दंपती का वोट पहले डाला जा चुका था। कांग्रेस नेता पुखराज दिवराया ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। वार्ड 46 में दिव्यांग से बहस हुई। वार्ड 30 में फर्जी मतदान करते युवक पकड़ा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery