Saturday, September, 12,2026

जैसलमेरः अंत्योदय योजना में फर्जीवाड़ा, 66 परिवार पकड़े

जैसलमेर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में अंत्योदय श्रेणी के 66 संदिग्ध परिवार मिले हैं। जिला रसद विभाग की जांच में सामने आया कि बीपीएल या एपीएल राशन काडौँ को बिना वैध दस्तावेज ई-मित्र के जरिए अंत्योदय श्रेणी में बदला गया। जिला रसद अधिकारी सवाई राम के अनुसार संबंधित परिवारों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। निर्धारित समय में प्रमाण नहीं देने पर श्रेणी रद्द कर अब तक लिए गेहूं की 32 रुपए प्रति किलो की दर से वसूली होगी। विभाग भौतिक सत्यापन भी कर रहा है। सामान्य एनएफएसए परिवार को प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं, जबकि अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो गेहूं मिलता है। ई-मित्र संचालकों की भूमिका की भी जांच होगी और नियम विरुद्ध श्रेणी बदलने पर कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग अब दस्तावेजों की जांच के साथ पात्रता का दोबारा सत्यापन कर रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery