Thursday, September, 24,2026

विकास कार्यों के लिए खजाने में धन की कोई कमी नहीं: CM भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैतारण दौरे के दौरान राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रोजगार और विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब तक 1 लाख 88 हजार से अधिक नियुक्तियां दे चुकी है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रोजगार के मुद्दे पर पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने युवाओं के रोजगार के सपनों को तोड़ा, जबकि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने जैतारण और ब्यावर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए स्थानीय मंत्री और विधायक की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री और विधायक जब उनसे मिलने आते हैं तो क्षेत्र के विकास से जुड़ा कोई न कोई काम लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से कह रखा है कि वे अपने क्षेत्रों के काम लेकर आएं, सरकार उन्हें पूरा करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के खजाने में किसी तरह की कमी नहीं है।

सेवा संकल्प बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

जैतारण पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने पावन धाम परिसर में 'सेवा संकल्प' यात्रा के सेवा यात्रियों से संवाद किया। इसके बाद उन्होंने सेवा संकल्प बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यात्रा है। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,स्वच्छ भारत और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए राजस्थान में हरियाली राजस्थान अभियान के तहत पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाने के संकल्प की जानकारी दी। कार्यक्रम में उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी देखी, लाभार्थियों को चेक और ट्राईसाइकिल वितरित की तथा पौधारोपण किया। साथ ही जैन संत रूपमुनि महाराज और मिश्रीमल महाराज के समाधि स्थल पर नमन किया।

नेजा थामकर मंदिर तक की पदयात्रा

रामदेवरा पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड से मंदिर तक पदयात्रा की। वे मुख्य बाजार से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंचे और इस दौरान बाबा रामदेव की ध्वजा यानी नेजा थामे रहे। उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के. के. विश्नोई, विधायक छोटू सिंहभाटी, महंत प्रताप पुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पदयात्रा में शामिल हुए। रामदेवरा पहुंचने पर श्रद्धालुओं और आमजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने मुख्य बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पी और आमजन से बातचीत की।

मुख्यमंत्री आज बीकानेर दौरे पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर 8 बजे नाल एयरपोर्ट, बीकानेर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक मुख्यमंत्री राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में आयोजित 'सेवा संकल्प कार्यक्रम' में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे बीकानेर से रवाना होकर जयपुर लौट आएंगे।

जैसलमेर में एस्केप चैनल के निर्माण का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर जिले में इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के तहत प्रस्तावित एस्केप चैनल के निर्माण के लिए 785.87 हेक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री की इस मंजूरी के बाद बाबा रामदेव सब ब्रांच की बुर्जी पर प्रस्तावित एस्केप चैनल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह निर्णय पश्चिमी राजस्थान के नहरी क्षेत्र में सिंचाई तंत्र के विकास और सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एस्केप चैनल के निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल प्रबंधन बेहतर होगा और किसानों को पर्याप्त जल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार की ओर से पश्चिमी राजस्थान के नहरी क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery