Thursday, September, 24,2026

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में 11 प्रधान पद महिला आरक्षित

जयपुर: पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 से पहले जयपुर जिले में आरक्षण का खाका बुधवार को साफ हो गया। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के आरक्षण के लिए कलेक्ट्रेट में लॉटरी निकाली गई। सबसे बड़ा बदलाव पंचायत समिति प्रधान के पदों में दिखा, जहां 22 में से 11 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। यानी जिले में इस बार कम से कम 11 महिलाएं पंचायत समिति प्रधान बनेंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक की मौजूदगी में सुबह 10.15 बजे लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई। पहले जिला परिषद के 57 वाडों का आरक्षण तय किया गया। इसके बाद 22 पंचायत समितियों के प्रधान पद और 386 पंचायत समिति सदस्य वाडों का आरक्षण निर्धारित किया गया।

386 पंचायत समिति वार्डों में सिर्फ 93 ओपन

जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों के 386 सदस्य वार्डों का आरक्षण भी तय हो गया है। इनमें सिर्फ 93 वार्ड ओपन रखे गए हैं। यानी इन वाडौँ में किसी भी वर्ग का प्रत्याशी चुनाव लड़ सकता है। इसके उलट 293 वार्ड किसी न किसी आरक्षित श्रेणी में चले गए हैं। इनमें एससी, एसटी, ओबीसी और महिला आरक्षण शामिल है। इस लिहाज से पंचायत समिति सदस्य के करीब तीन चौथाई वार्डों में आरक्षण चुनावी दावेदारों की पहली शर्त तय करेगा।

जिला परिषद के 57 वार्ड: 28 महिला आरक्षित

जिला परिषद के 57 वार्डों में एससी के 10, एसटी के 8, ओबीसी के 10 और सामान्य वर्ग के 29 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इनमें कुल 28 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एससी में 5, एसटी में 4, ओबीसी में 5 और सामान्य वर्ग में 14 महिला वार्ड हैं। ओबीसी के 10 वार्डों का चयन लॉटरी से किया गया। आरक्षण के बाद अब जिला परिषद चुनाव लड़ने वालों के लिए वार्डवार सामाजिक समीकरण भी स्पष्ट हो गए हैं।

22 प्रधान पदों में सामान्य की 6 महिलाएं

पंचायत समितियों के प्रधान पदों में एससी के 4, एसटी के 3, ओबीसी के 4 और सामान्य वर्ग के 11 पद हैं। इनमें महिलाओं के लिए एससी में 2, एसटी में 1, ओबीसी में 2 और सामान्य वर्ग में 6 पद आरक्षित है। यानी कुल 22 में से 11 प्रधान पद महिलाओं के हिस्से में आए हैं। खास बात यह है कि आरक्षण ने कई पंचायत समितियों में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।

महिला आरक्षित प्रधान पदः आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी, चाकसू, कोटखावदा, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर, दूदू, मौजमाबाद और अमरसर। अन्य आरक्षणः माधोराजपुरा ओबीसी, चौमूं एसटी, जमवारामगढ़ सामान्य, आंधी एससी, फागी सामान्य, सांभरलेक सामान्य, किशनगढ़ रेनवाल एसटी, सांगानेर ओबीसी, बस्सी सामान्य, तूंगा एससी और शाहपुरा सामान्य।

आरक्षण के साथ शुरू होगा स्थानीय चुनाव का असली गणित

बुधवार की लॉटरी ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के संभावित दावेदारों के सामने तस्वीर साफ कर दी है। अब कई दावेदारों को अपने वार्ड और पंचायत समिति के आरक्षण के मुताबिक रणनीति बदलनी होगी। खासकर महिला आरक्षण ने उन पंचायत समितियों में राजनीतिक समीकरण बदले हैं, जहां पहले से पुरुष दावेदार सक्रिय थे। गुरुवार की ग्राम पंचायत स्तर की लॉटरी के बाद यह तस्वीर और स्पष्ट होगी। इसके साथ ही गांव से लेकर जिला परिषद तक चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशियों के लिए आरक्षण ही पहला राजनीतिक फिल्टर बन जाएगा।

अब गांवों की बारी, आज निकलेगी लॉटरी

जिला परिषद और पंचायत समिति स्तर का आरक्षण तय होने के बाद अब नजर ग्राम पंचायतों पर है। उपखंड स्तर पर गुरुवार को जयपुर जिले की 597 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी होगी। जयपुर जिले की इन 597 ग्राम पंचायतों में कुल 5,931 वार्ड हैं। यानी गुरुवार की लॉटरी के बाद यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि किस पंचायत में सरपंच का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा और किन वाडों से किस वर्ग के प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery