Thursday, September, 24,2026

3.02 करोड़ की संपत्ति स्थाई रूप से फ्रीज

झालावाड़: झालावाड़ पुलिस ने तस्कर सुगनचंद तंवर और उसके परिवारजनों के नाम दर्ज चल-अचल संपत्तियों पर कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत चिह्नित संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी, दिल्ली ने स्थायी रूप से फ्रीज करने की मंजूरी दी है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल बाजार मूल्य 3 करोड़ 2 लाख 37 हजार 518 रुपए है। घाटोली थाना क्षेत्र के कंवरपुरा निवासी और वर्तमान में कस्बा घाटोली में रहने वाले सुगनचंद तंवर पुत्र रामलाल की संपत्तियों का एमओबी शाखा ने गोपनीय रूप से चिह्नीकरण किया। इसमें तीन मकान, कृषि भूमि और वाहन सहित अन्य संपत्तियों के दस्तावेज जुटाए गए। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने रिकॉर्ड मिलान एवं बाजार मूल्यांकन में सहयोग किया। तंवर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरण दर्ज हैं। इनमें स्मैक, करीब एक लाख रुपए नकद और 15.80 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद होना बताया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery