Thursday, September, 24,2026

संजय भाटिया राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी

नई दिल्ली: भाजपा ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और 24 राज्यों में सह प्रभारी नियुक्त कर दिए। संजय भाटिया को राजस्थान का नया प्रभारी बनाया है। वे डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल की जगह लेंगे। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को राजस्थान में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को पंजाब के साथ जम्मू-कश्मीर की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। पंजाब के प्रभारी के तौर पर पूनियां के साथ दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राज्यसभा सदस्य अलका गुर्जर को सह-प्रभारी बनाया गया है। पूनियां को जम्मू-कश्मीर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

पूनियां को दो अहम राज्यों की कमान

सतीश पूनियां को पंजाब के बाद जम्मू-कश्मीर का प्रभार दिया जाना प्रमुख नियुक्तियों में शामिल है। पूनियां लंबे समय तक राजस्थान की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव और जम्मू-कश्मीर में संगठन विस्तार उनके सामने प्रमुख कार्यक्षेत्र होंगे।

स्मृति ईरानी-राम माधव समेत कई नेताओं को दोहरी जिम्मेदारी

भाजपा ने स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़, जबकि राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय महासचिव हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी मिली है। सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ चार सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और आनंद ओझा नियुक्त किए गए हैं। महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को दी गई है, जबकि बिहार का प्रभार हरीश द्विवेदी को मिला है। गोवा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार को सौंपी गई है। अनिल बलूनी को संचार विभाग का समन्वयक बनाया है। राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया इकाई भी इसी विभाग के तहत आएंगे। आशीष उषा अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया विभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery