Thursday, September, 17,2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज से 'सेवा संकल्प'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। गुरुवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आशीर्वाद का दीया' अभियान के तहत सवा लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। कर्तव्य पथ पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थी दीप प्रज्वलित करेंगे। अभियान के तहत 17 सितंबर को गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक साथ 'सेवा संकल्प' बाइक रैली रवाना होगी। दोनों यात्राएं करीब 40 हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 10 राज्यों के 193 जिलों और लगभग 1,159 गांवों से गुजरेंगी।

देशभर में आज 700 से अधिक कार्यक्रम होंगे

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य राजग नेता शामिल होंगे। वहीं वडनगर से रवाना होने वाली रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों यात्राओं का समापन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है. इसी दिन 2001 में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। वहीं, देशभर में 700 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा से जनसंपर्क तक महीनेभर के कार्यक्रम

भाजपा के अनुसार, 'सेवा संकल्प अभियान' के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान, जल संरक्षण, टीबी और नशा मुक्ति से जुड़े कार्यक्रम तथा युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को पहुंचाना है। दिल्ली में दीपों की रोशनी, काशी में बाइक रेली और देशभर में सेवा कार्यक्रम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने महीनेभर के व्यापक आयोजन किए जाएंगे।

मोदी की जनसेवा के 25 साल

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर शासन की जिम्मेदारी संभाली। इसके साथ ही उनके निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हुई। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने 13 वर्ष तक जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2014 में वे देश के प्रधानमंत्री बने और इसके बाद 2019 तथा 2024 में भी प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 7 अक्टूबर 2026 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 25 वर्ष पूरे होंगे। भाजपा इस अवसर को विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के साथ जोड़कर मना रही है।

प्रदेश में आज से महीनेभर 'जनसेवा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से राजस्थान में 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत होगी। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेशभर में सेवा, जनकल्याण, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का मूल मंत्र 'जनसेवा ही प्रभु सेवा' रखा गया है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने, आवेदन कराने और उनका लाभ दिलाने की पहल की जाएगी। अभियान के तहत 'सेवा सेतु' कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के हर ब्लॉक में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ लाभ लेने की प्रक्रिया में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी का राजस्थान से विशेष लगाव रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने राजस्थान के हित में काम किया। बिना मांग के उन्होंने राजस्थान को नर्मदा का पानी देने का काम किया।

गांव-गांव पहुंचेगी 'सेवा ज्योति'

'सेवा ज्योति यात्रा' के माध्यम से विकसित भारत का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं को नवाचार और स्टार्टअप से जोड़ने के लिए भी विशेष कार्यक्रम होंगे। सेवा, स्वच्छता, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन अभियान का हिस्सा रहेंगे। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का समापन 'सुशासन सेवा संवाद' के साथ होगा। इस दौरान सेवा गतिविधियों के जरिए जनभागीदारी बढ़ाने और कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery