Thursday, September, 17,2026

राजस्व वसूली ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त तक आय 57,396 करोड़

जयपुर: प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त तक प्रमुख राजस्व मदों से 57 हजार 396 करोड़ रुपए की प्राप्तियां हुई हैं। गत वर्ष इसी अवधि में यह राशि 51 हजार 61 करोड़ रुपए थी। इस तरह राजस्व में 12.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में राजस्व अर्जक विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राजस्व लक्ष्य की नियमित समीक्षा करने और कम प्राप्ति वाले क्षेत्रों में सुधार की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि अगस्त तक खान क्षेत्र से 4,162 करोड़ रुपए मिले, जो पिछले साल से 20.26 प्रतिशत अधिक हैं। पेट्रोलियम से 1,107 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई। प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया ने विभागवार राजस्व स्थिति और लक्ष्य की जानकारी दी। प्रमुख शासन सचिव राजस्व टी. रविकांत ने बताया कि लंबित भूमि आवंटन मामलों की संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर स्तर पर नियमित समीक्षा हो रही है।

CS का आज अजमेर और जोधपुर दौरा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास गुरुवार को अजमेर और जोधपुर दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे अजमेर स्थित राजस्व मंडल में सदस्यों के साथ बैठक होगी। 10:15 बजे राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन की ओर से बार के मीटिंग हॉल में उनका अभिनंदन किया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery