Thursday, September, 17,2026

2.5 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक पहुंची लाइव कवरेज

जयपुर: राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों की लाइव कवरेज में 'सच बेधड़क' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। चुनाव परिणामों की लाइव कवरेज को Facebook पर 1.5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा, जबकि YouTube समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कुल दर्शक संख्या 2.5 करोड़ से अधिक रही। निकाय चुनाव परिणामों के दिन जैसे-जैसे रुझान और नतीजे सामने आते गए, वैसे-वैसे 'सच बेधड़क' की डिजिटल कवरेज को दर्शकों का व्यापक रिस्पॉन्स मिला। पल-पल के अपडेट, ग्राउंड रिपोर्ट, तेज कवरेज और चुनावी विश्लेषण के जरिए दर्शकों तक हर महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई गई।

'द खटक' को भी मिला दर्शकों का भरपूर प्यार

इस चुनावी कवरेज में 'सच बेधड़क' के साथ उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म 'द खटक' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला। निकाय चुनाव परिणामों से जुड़े लाइव अपडेट्स और खबरों को 'द खटक' के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

पवन अरोड़ा के नेतृत्व में डिजिटल विस्तार को मिली नई रफ्तार

सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा के नेतृत्व में ग्रुप ने अल्प समय में दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान कायम की है। खबरों की विश्वसनीयता, तेज कवरेज और डिजिटल माध्यमों पर लगातार सक्रियता के साथ ग्रुप को जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। निकाय चुनाव परिणामों की कवरेज में सामने आए ये आंकड़े इसी बढ़ते जनविश्वास और डिजिटल पहुंच की एक महत्वपूर्ण झलक हैं। 'सच बेधडक' और 'द खटक' की टीम ने चुनाव परिणामों की कवरेज के दौरान स्पीड, ग्राउंड कनेक्ट और लगातार अपडेट्स पर खास फोकस रखा। इसका असर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों की भागीदारी में भी दिखाई दिया।

टीवी से डिजिटल तक मजबूत पकड़

राजस्थान की सियासी खबरों में अपनी पहचान रखने वाले 'सच बेधड़क' ने निकाय चुनाव परिणामों की कवरेज के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहुंच का एक बड़ा आंकड़ा दर्ज किया। 2.5 करोड़ से ज्यादा दर्शकों तक लाइव कवरेज की पहुंच डिजिटल ऑडियंस के बीच चैनल की मजबूत होती पकड़ को दर्शाती है। वहीं, 'द खटक' को मिले दर्शकों के प्यार और समर्थन ने भी ग्रुप के डिजिटल नेटवर्क को मजबूती दी। निकाय चुनाव परिणामों की यह कवरेज बताती है कि राजस्थान की बड़ी खबरों के लिए दर्शकों की नजर टीवी के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी मजबूती से बनी हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery