Thursday, September, 17,2026

कार और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती समेत 4 की मौत

नागौर/रायसिंहनगर/ बूंदी:  प्रदेश के डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र, श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर और बूंदी जिले के नैनवां में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। पहले हादसे में डीडवाना-कुचामन जिले के नावां क्षेत्र में बुधवार तड़के करीब 5 बजे मिठड़ी बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई। इसमें पति-पत्नी, बेटी और कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चारों के शव कार के अंदर फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (46), उनकी पत्नी तुलसी (45), बेटी शीतल (22) और चालक रामाकिशन (35) के रूप में हुई है। परिवार डीडवाना-कुचामन जिले के मिठड़ी के पास पालड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहा था। कार सवार जयपुर की ओर से आए थे और नावां होते हुए मिठड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मुरड़ से भरे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मृतका तुलसी कासेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। हादसे के बाद चारों शव नावां उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलने पर नावां पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। नावां थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि डंपर को जब्त कर थाने भिजवा दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग पर बजरी-पत्थर से भरे भारी वाहनों की आवाजाही रहती है और पहले भी हादसे हो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक व्यक्त कर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

रायसिंहनगर में 3 ने दम तोड़ा, 14 घायल

दूसरा हादसा श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में बुधवार सुबह हुआ। इस हादसे में सलेमपुरा-बाजूवाला रोड पर 2 एपीडी की रोही में सड़क किनारे खडे बजरी से भरे ट्रक में पीछे से पिकअप घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। इनमें से नौ गंभीर लोगों को रैफर किया गया है। रायसिंहनगर के समेजा थाना अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पिकअप रामदेवरा से 67 एलएनपी जा रही थी। हादसे में 85 एलएनपी निवासी कश्मीर सिंह (65) पुत्र प्रेम सिंह की रायसिंहनगर अस्पताल में मौत हो गई। 67 एलएनपी निवासी परमजीत कौर (50) पत्नी जगसीर सिंह ने श्रीगंगानगर ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में 14 अन्य घायल हो गई। जिनमें से सात गंभीर घायलों को श्रीगंगानगर रैफर किया गया। तीसरा हादसे में बूंदी जिले के नैनवां क्षेत्र में मेगा हाईवे-148डी पर वेन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। खटावदा निवासी दीपेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। नैनवां थाना प्रभारी सहदेव सिंह मीणा ने बताया कि इस हादसे में उसका साथी मुकेश जांगिड़ घायल हुआ। करवर निवासी मुकेश और ढोढी निवासी दयाराम भी घायल हुए। दोनों घायलों को बूंदी रैफर किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery