Thursday, September, 17,2026

विजयराज कुमारी मेवाड़ की शोकसभा में श्रद्धांजलि देने उमड़े आमजन

उदयपुर: उदयपुर राजघराने की विजयराज कुमारी मेवाड़ के देवलोक गमन पर बुधवार को उदयपुर के राजमहल में शोकसभा आयोजित की गई। दोपहर 2 से 3 बजे तक हुई श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में आमजन, गणमान्यजन एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों ने पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित की और पूर्व राजघराने के डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोकसभा में सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने भी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विजयराज कुमारी मेवाड़ के लोगों के साथ स्नेह, सरलता, गरिमामय व्यक्तित्व और समाज के प्रति आत्मीय जुड़ाव को स्मरण किया।

शोकसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, ओडिशा के उप मुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव, भाजपा सांसद संगीता कुमारी सिंह देव, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया, मार्बल व्यवसायी विमल पटनी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन और आमजन मौजूद रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। राजमहल में वातावरण भावुक और शोकपूर्ण रहा। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के पुत्र हरिराज सिंह मेवाड़ ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार कर आभार जताया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery